No Confidence Motion: पीएम मोदी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धि, बताया-पहली बार नॉर्थ ईस्ट में क्या सब हुआ
Pm Narendra Modi On Manipur: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए मणिपुर हिंसा पर भी जवाब दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट में अपनी सरकार की उपलब्धि भी गिनवाई। उन्होंने कहा कि हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट भले दूर लगता हो, लेकिन वो दिन दूर नहीं होगा जब हमारा नॉर्थ ईस्ट वैश्विक विकास का हब बनेगा। उन्होंने कहा कि आज पहली बार अगरताला रेल कनेक्टिवीटी से जुड़ा है। पहली बार अरूणाचल में एयरपोर्ट बना है। पहली बार नॉर्थ इस्ट में AIIMS बना है। पहली बार देश में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और IIMC का ब्रांच खुला है।
पीएम मोदी ने मणिपुर के लोगों को दिया भरोसा
पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा पर वहां के नागरिकों को भरोसा देते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए राज्य और केंद्र दोनों सरकारें हर संभव कोशिश कर रही हैं। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि आने वाले समय में मणिपुर में शांति बहाल होगी। मैं मणिपुर की महिलाओं और बेटियों सहित मणिपुर के लोगों से कहना चाहता हूं कि देश आपके साथ है।

भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में अदालत का फैसला आया अब उसके पक्ष-विपक्ष में जो परिस्थितियां बनीं उसमें हिंसा का दौर शुरू हुआ। महिलाओं के साथ गंभीर अपराध हुए और यह अपराध अक्षम है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कोशिश कर रही है। जिस तरह से प्रयास चल रहे हैं, करीबी भविष्य में शांति का सूरज जरूर उगेगा।
पूरा देश और यह सदन आपके साथ है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं मणिपुर के लोगों, माता, भाइयों, बहनों से कहना चाहुंगा कि देश आपके साथ है। यह सदन आपके साथ है। हम सब मिलकर इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। मणिपुर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications