PM Modi New Look: जंगल सफारी से पहले पीएम मोदी का नया लुक आया सामने
PM Modi New Look: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जंगल सफारी से पहले नया लुक सामने आया है। तस्वीरों में देखिए पीएम बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

PM Modi New Look: प्रोजेक्ट टाइगर के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व जाने से पहले पीएम मोदी का नया लुक सामने आया है।
टाइगर सफारी पर जाने से पहले पीएम मोदी का नया लुक सामने आया है जिसमे पीएम बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी का जो नया लुक सामने आया है उसमे पीएम कैमोफ्लाज हाफ शर्ट, पैंट पहने हैं, उनके सिर पर हैट और हाथ में हाफ जैकेट है।
बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को सभी 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी के कर्नाटक दौरे को काफी खास माना जा रहा है।
बांदीपुर टाइगर रिजर्व में पीएम मोदी यहां पर फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ, सेल्फ हेल्प ग्रुप के लोगों से मुलाकात करेंगे जो जंगल को बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा पीएम मदुमलाई टाइगर रिजर्व स्थित थेपकाडु हाथी कैंप भी जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी बिग कैट अलायंस को भी लॉन्च करेंगे।
जुलाई 2019 में पीएम मोदी ने एशिया में गैरकानूनी तरह से जंगली जानवरों के ट्रेड और शिकार को रोकने के लिए अलायंस ऑफ ग्लोबल लीडर का गठन करने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री मोदी आज टाइग प्रोजेक्ट के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह अमृत काल का विजन फॉर टाइगर कंजर्वेजन पुस्तक को लॉन्च करेंगे।














Click it and Unblock the Notifications