बिना किसी तामझाम के 7 RCR में शिफ्ट हुए मोदी

पीएम आवास में कोई भी नया फर्नीचर या अन्य सुविधाएं नहीं बढ़ार्इ गई हैं। आपको बतादें कि मोदी पिछले पीएम मनमोहन सिंह की तरह ही साधारण जीवन शैली के लिए जाने जाते हैं। इसके पहले कयास जा रहे थे कि मोदी 26 मई को पीएम पद के शपथ ग्रहण वाले दिन ही प्रधानमंत्री आवास में शिफ्ट होंगे, लेकिन उस वक्त उनकी योजना टल गई थी।
पीएम के आधिकारिक निवास 7 रेसकोर्स में मोदी कोई खास व्यवस्था नहीं की गई हैं। मोदी उसी तरह से रह रहे है जैसे कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह रह रहे थे। मोदी के साथ उनकी एक छोटी-सी टीम भी उनके साथ पीएम आवास में शिफ्ट हुई हैं। पिछले 12 सालों से मोदी के निजी रसोईया रहे बदरी भी मोदी के साथ ही 7 आरसीआर आएंगे। साथ ही मोदी के दो और विश्वसनीय सहयोगी दिनेश सिंह और ओपी ठाकुर भी उनके साथ 7 आरसीआर में शिफ्ट होंगे। मोदी की पसंद और सहूलियत को देखते हुए यहां कई बदलाव किए गए हैं।
आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले पीएम हो सकते है, जिनके पास अपने घर 7 आरसीआर से सफदरजंग एयरपोर्ट जाने के लिए एक खास सुरंग होगी। खबरों की माने तो इस सुरंग के निर्माण का काम अपने अंतिम दौर में है।












Click it and Unblock the Notifications