अमेरिका में नागरिक अधिकारों के चैंपियन जॉन लुईस के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कही ये बात

नई दिल्ली। अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले जॉन लुईस का शनिवार को निधन हो गया। जॉन 80 साल के थे। जॉन लुईस के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि नागरिक अधिकारों, अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों के चैंपियन लुईस हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके निधन पर शोक जताया है। व्हाइट हाउस समेत पूरे अमेरिका में सरकारी भवनों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में झुका दिए गए।

PM narendra modi mourns the death of civil rights champion John Lewis

'बिग सिक्स' कार्यकर्ताओं में शामिल थे लुईस

बता दें, जॉन लुईस नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने के वाले 'बिग सिक्स' कार्यकर्ताओं में शामिल थे। इस आंदोलनकारी समूह का नेतृत्व मार्टिन लूथ किंग जूनियर ने किया था। लुईस तब बिग सिक्स कार्यकर्ताओं में सबसे कम उम्र के थे। वह 1963 में वॉशिंगटन मार्च में भाषण देने वाले 'बिग सिक्स' कार्यकर्ताओं में शामिल आखिरी जीवित सदस्य थे। लुईस अटलांटा से प्रतिनिधि सभा के सदस्य थे।

पेलोसी ने अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े नायकों में से एक बताया

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने उन्हें अमेरिकी इतिहास के सबसे बड़े नायकों में से एक बताया। पेलोसी ने कहा, ''उनके जैसा सहकर्मी होना हमारे लिए सम्मान की बात है। हम उनके निधन से दुखी हैं।'' सीनेटर मिच मैकोनल ने भी उनके निधन पर शोक जताया। लुइस ने दिसंबर 2019 कैंसर से पीड़ित होने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+