Heeraben Modi Passes Away: पंचतत्व में विलीन हुईं हीराबेन, पीएम मोदी ने दी मुखाग्नि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के अस्पताल में निधन हो गया। वो पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थीं।

PM Narendra Modi mother Heeraben Modi passes away news in hindi: पिछले कुछ दिनों से अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। हीराबेन मोदी 100 वर्ष की थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, हीराबेन मोदी ने तड़के करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। तबीयत बिगड़ने के बाद हीराबेन मोदी को इसी हफ्ते अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। हीराबेन मोदी के निधन की खबर से पूरे देश में दुख का माहौल है और राजनीतिक हस्तियों ने ट्वीट कर अपना शोक प्रकट किया है। पढ़िए, इस खबर से जुड़े सभी जरूरी अपडेट।
लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
हीराबेन मोदी के परिवार ने की अपील
इस कठिन समय में हम सभी की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं, सभी से हमारा विनम्र अनुरोध है कि दिवंगत आत्मा को अपने विचारों में रखें और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम और प्रतिबद्धताओं को जारी रखें, हीराबा को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी- पीएम मोदी परिवार के सूत्र
MP के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मां के निधन की खबर से सदमे में देश, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- भक्ति, तपस्या और कर्म की त्रिवेणी, नरेंद्र मोदी जैसे महान व्यक्तित्व को गढ़ने वाली मां के चरणों में सादर प्रणाम















Click it and Unblock the Notifications