PM मोदी आज जयललिता के जन्मदिवस पर लॉन्च करेंगे 'अम्मा टू व्हीलर योजना'
चेन्नई। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की आज 'अम्मा टू व्हीलर योजना' का शुभारंभ करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जे. जयललिता के जन्मदिन पर राज्य सरकार की 'अम्मा स्कूटर योजना' का उद्धाटन करेंगे। राज्य सरकार टू व्हीलर योजना के तहत महिलाओं को दोपहिया वाहन खरीदने पर 25 हजार रुपये की सब्सिडी देने का प्रावधान है। पीएम विशेष विमान से शनिवार सुबह हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद हेलिकॉप्टर से आईएनएस अडयार मैदान पहुंचेंगे।

एआईएडीएमके के दो धड़ों को मिलाने में मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई थी
इस योजना का शुभारंभ करने के बाद पीएम मोदी पहली लाभार्थी महिला को स्कूटर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम सहित अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ दिन पहले ही जयललिता के करीबी रहे उप-मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि एआईएडीएमके के दो धड़ों को मिलाने में मोदी ने बड़ी भूमिका निभाई थी।

जयललिता ने स्कूटर पर 50 फीसदी सब्सिडी का वादा चुनावों में किया था
आपको बता दें कि, 'अम्मा टू व्हीलर स्कीम' योजना जयललिता ने 2016 में राज्य विधानसभा चुनाव में इस योजना के लिए 50 फीसदी सब्सिडी स्कीम की घोषणा की थी। वहीं पीएम मोदी की यात्रा को लेकर एक सरकारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री तमिलनाडु के अलावा अगले दो दिन दमन, पुडुचेरी और गुजरात की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री आज सबसे पहले दमन पहुंचेंगे और कई विकास परियोजनाओं की शुरूआत करेंगे।

रविवार को प्रधानमंत्री पुदुचेरी जाएंगे
रविवार को प्रधानमंत्री पुदुचेरी पहुचेंगे। यहां अरविंदो एजुकेशन सेंटर में स्टूडेंट्स से भी बात करेंगे। मोदी ऑरोविले शहर के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन के मौके पर एक पब्लिक रैली में पोस्टेज-स्टांप भी जारी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications