पीएम मोदी ने शुरू की 'स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0' और 'अमृत 2.0' योजना
नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजधानी दिल्ली में 'स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0' और 'अमृत 2.0' का शुभारंभ किया है। इन योजनाओं में सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने और 'जल सुरक्षित' बनाने का लक्ष्य रखा गया है।स्कीम लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया। अब 'स्वच्छ भारत मिशन-अर्बन 2.0' का लक्ष्य है गार्बेज फ्री शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना।
Recommended Video

पीएम ने बताया है कि मिशन अमृत के अगले चरण में देश का लक्ष्य सीवेज और सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना, अपने शहरों को वॉटर सिक्योर सिटीज बनाना और ये सुनिश्चित करना कि हमारी नदियों में कहीं पर भी कोई गंदा नाला ना गिरे। स्वच्छ भारत अभियान और अमृत मिशन की अब तक की यात्रा वाकई हर देशवासी को गर्व से भर देने वाली है। इसमें मिशन भी है, मान भी है, मर्यादा भी है, एक देश की महत्वाकांक्षा भी है और मातृभूमि के लिए अप्रतिम प्रेम भी है।
ये बाबासाहेब के सपनों को पूरा करने की कोशिश
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है। बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे। हमें ये याद रखना है कि स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है। स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है। स्वच्छता जीवनशैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है। आज भारत हर दिन करीब एक लाख टन वेस्ट, प्रोसेस कर रहा है। 2014 में जब देश ने अभियान शुरू किया था तब देश में हर दिन पैदा होने वाले वेस्ट का 20 फीसदी से भी कम प्रोसेस होता था। आज हम करीब 70 फीसदी डेली वेस्ट प्रोसेस कर रहे हैं। अब हमें इसे 100 फीसदी तक लेकर जाना है।
गांधीजी के काम को आगे बढ़ा रहे: पुरी
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस दौरान कहा कि 1916 में जब महात्मा गांधी बनारस हिन्दू कॉलेज में अपने एक संबोधन में स्वच्छता पर जो कहा था और जो जन आंदोलन वो चाहते थे, वो कुछ अधूरा रह गया। इस महीने नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री और पीएम के रूप में देश का नेतृत्व देते हुए 20 साल पूरे हो रहे हैं। ये प्रधानमंत्री का विजन है कि जिन विषयों को पहले देश की नीतियों में स्थान नहीं मिलता था वो आज देश के समग्र विकास का माध्यम बन रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications