Pariksha Pe Charcha 2021: इस बार वर्चुअल होगा प्रोग्राम, 7 अप्रैल को शाम 7 बजे पीएम मोदी करेंगे संवाद
नई दिल्ली: नया साल छात्रों के लिए नई उम्मीद लेकर आया है। कोरोना महामारी के चलते साल 2020 पूरा पढ़ाई के लिहाज से खराब रहा। स्कूल से लेकर कॉलेज तक सभी बंद रहे, हालांकि ऑनलाइन क्लासेस के जरिए बच्चों की पढ़ाई संभव हो सकी, लेकिन फिर भी पढ़ाई उस लेवल पर ना हो सकी, जैसे क्लास में होती है। अब धीरे-धीरे चीजें सामान्य हुई तो एक बार फिर से कोरोना ने चिंता बढ़ा दी। कुछ राज्यों में फैले कोरोना ने बच्चों सहित अभिभावकों को फिर से टेंशन में ला दिया। इस बीच बोर्ड एग्जाम भी होने वाले है। सीबीएसई और राज्य की बोर्ड ने परीक्षाओं की डेट फाइनल कर दी है। ऐसे में छात्रों के परीक्षा के तनाव को कम करने और मार्गदर्शन देने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'परीक्षा पर चर्चा 2021' कार्यक्रम इस बार ऑनलाइन होगा।

Recommended Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल को शाम 7 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। इस दौरान वे छात्रों के माता-पिता और शिक्षकों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' एक नए फॉर्मेट में आ रहा है। ये पहला वर्चुअल एडिशन होगा। कोरोना के कारण इस बार छात्रों से मिलने का मोह त्यागना पड़ रहा है।
बता दें कि परीक्षा से पहले छात्रों से साथ पीएम मोदी संवाद करते हैं। ये 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम चौथा संस्करण है, जो 7 अप्रैल को होगा। कोरोना महामारी के मद्देनजर इस बार का कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित होगा। हालांकि इससे पहले इस कार्यक्रम को मार्च में आयोजित करने की खबर सामने आई थी, लेकिन फिर अप्रैल में तय किया गया।
पिछले तीन सालों से लगातार प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा से पहले छात्रों से संवाद करते हैं। वहीं परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की उनसे जानकारी लेते है और उनके सवालों का जवाब देते हैं। इस कार्यक्रम में देशभर के छात्र शामिल होते हैं, इस दौरान गंभीर विषय पर छात्रों और अभिभावकों से मजेदार चर्चा होती है।












Click it and Unblock the Notifications