चीन की चुनौतियों से निबटने का खाका तैयार करेंगे डोवाल
नई दिल्ली। शनिवार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने एचटी मीडिया समिट के दौरान बयान दिया था कि भारत के लिए चीन और पाकिस्तान के बीच बढ़ती रणनीतिक दोस्ती खतरनाक है। डोवाल के इस बयान के बाद अब उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई जिम्मेदारी सौंपी है।

मोदी ने डोवाल को जिम्मा दिया है कि वह चीन की ओर से मिल रहीं चुनौतियों से निबटने के लिए रणनीति तैयार करें। गौरतलब है कि सोमवार को ही यह खबर आई है कि ब्रहृमपुत्र नदी पर बने चीन के बांध ने काम करना शुरू कर दिया है।
मोदी की ओर से एनएसए अजित डोवाल को चीन के साथ सीमा विवाद सुलझाने के लिए स्पेशल रिप्रजेंटेटिव नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि डोवाल को मोदी का बेहद भरोसेमंद और करीबी माना जाता है।
विशेषज्ञ उनके पिछले रिकॉर्ड को देखकर यह कहने से भी पीछे नहीं हटते हैं कि डोवाल, चीन और पाकिस्तान की नस-नस से वाकिफ हैं। माना जा रहा है चीन को कड़ा जवाब देने के मकसद से मोदी ने यह कदम उठाया है।
चीन और पाकिस्तान दोनों ही भारत के लिए बड़ी चुनौती हैं और डोवाल भी इस बात को लेकर सरकार को आगाह कर चुके हैं।
शनिवार को डोवाल ने जो बात कही थी उसमें उन्होंने इस बात पर खासा जोर दिया था कि भारत को चीन के साथ ही साथ पाक से भी निपटने के लिए दो मोर्चों पर तैयारी करनी होगी। उनके मुताबिक दोनों के खिलाफ युद्ध ही एकमात्र ऑप्शन नहीं है। उन्होंने चीन, पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक स्तर पर निपटने की जरूरत पर बल दिया और युद्ध के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया था।












Click it and Unblock the Notifications