पीएम मोदी ने ट्वीट के जवाब में महिला के घर भेजा तोहफा, ट्विटर पर मिली वाहवाही
ट्वीट करने के बाद शिल्पी को ख्याल भी नहीं रहा लेकिन अगले ही दिन एक तोहफा उनके पास पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाले पैकेट के अंदर से वही नीले रंग का शॉल निकला।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को लेकर ट्वीट करने वाली महिला को जरा भी उम्मीद नहीं थी कि इस पर पीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया मिलेगी। एक तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी ने नीले रंग का शॉल ले रखा था। शिल्पी तिवारी नाम की महिला ने तस्वीर शेयर की और प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए लिखा, 'मुझे ये शॉल चाहिए नरेंद्र मोदी।'

अगले दिन ही पहुंच गया तोहफा
ट्वीट करने के बाद शिल्पी को ख्याल भी नहीं रहा लेकिन अगले ही दिन एक तोहफा उनके पास पहुंचा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाले पैकेट के अंदर से वही नीले रंग का शॉल निकला। सोशल मीडिया के जरिए लोगों की समस्याएं सुनने और प्रतिक्रिया के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रेल मंत्री सुरेश प्रभु काफी सक्रिय रहे हैं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भी पीछे छोड़ दिया। प्रधानमंत्री के इस कदम की ट्विटर यूजर्स ने काफी तारीफ की है। READ ALSO: तेलंगाना में बढ़ रहा किसानों की खुदकुशी और सीएम KCR के दान का आंकड़ा
'PM मोदी ने भेजा है आशीर्वाद'
शिल्पी ने ट्विटर पर खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, 'आदियोगी से आधुनिक भारत के कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद पाकर बहुत खुश हूं, जो रोजाना मीलों का सफर करते हैं लेकिन फिर भी हमारी सुनते हैं।' उन्होने आगे लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने यह आशीर्वाद मेरे लिए भेजा है क्योंकि मैंने कल इसे लेकर ट्वीट किया था कि मुझे ये शॉल चाहिए। क्या मैं सपना देख रही हूं।' READ ALSO: महाराष्ट्र के निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत का ये है सीक्रेट, अपनाई कांग्रेस की पुरानी ट्रिक 
पीएम मोदी भी करते हैं फॉलो
दिलचस्प बात ये है कि शिल्पी तिवारी का ट्विटर अकाउंट वेरीफाइड है और वह प्रधानमंत्री मोदी को फॉलो करती हैं। पीएम मोदी भी शिल्पी को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। अकाउंट वेरीफाइड होने की वजह से भी शिल्पी की बात आसानी से पहुंची क्योंकि ट्विटर ऐसे अकाउंट को ज्यादा तरजीह देता है।












Click it and Unblock the Notifications