Video: 'सैल्यूट, आपके परिश्रम को...', ISRO वैज्ञानिकों से बात करते हुए भावुक हो गए PM मोदी
PM Modi ISRO Bengaluru: चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से बेंगलुरू में बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में इसरो प्रमुख एस सोमनाथ समेत अन्य वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की बधाई देते हुए पीएम मोदी की आंखें नम हो गई थीं।
पीएम मोदी ने कहा, ''भारत में आने के बाद, मैं सबसे पहले आप लोगों का दर्शन करना चाहता था। आप सबको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट, आपके परिश्रम को, सैल्यूट आपके धैर्य को, सैल्यूट आपकी लगन को, सैल्यूट आपकी जीवटता को, सैल्यूट आपके जज्बे को।'' ये बोलते हुए पीएम मोदी भावुक हो गए थे।

पीएम मोदी ने आगे कहा, आप देश को जिस ऊंचाई पर लेकर गए हैं, ये कोई साधारण सफलता नहीं है। ये अनंत अंतरिक्ष में भारत के वैज्ञानिक सामर्थ्य का शंखनाद है। हम वहां पहुंचे, जहां कोई नहीं पहुंचा। हमने वो किया, जो कभी किसी ने नहीं किया था।
पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का 'मून लैंडर' उतरा है, अब उस प्वाइंट को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा। चंद्रमा का 'शिवशक्ति प्वाइंट' सदियों तक इस दार्शनिक चिंतन का साक्षी बनेगा।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जिस दिन 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया था, अब उस दिन को नेशनल स्पेस डे (National Space Day) के तौर पर हिन्दुस्तान में मनाया जाएगा।
3.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, '' चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब 'तिरंगा' कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।''
4. पीएम मोदी ने कहा कि, चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है। मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन, वो एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, विशेषज्ञ कहते हैं कि आने वाले कुछ सालों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से बढ़कर 16 अरब डॉलर का हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications