यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का कोरोना से निधन, पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कही ये बात

नई द‍िल्‍ली। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना से मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। प्रधामंत्री मोदी ने कहा कि कमल रानी ने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें, कैबिनेट मंत्री कमल रानी 18 जुलाई को कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। उनका इलाज राजधानी के एसजीपीआई अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश में किसी मंत्री की कोरोना से यह पहली मौत है।

Recommended Video

      UP Cabinet Minsiter Kamal Rani की Corona से मौत,यूपी में एक दिन का राजकीय शोक | वनइंडिया हिंदी
      pm narendra modi express grief on up cabinet minister kamal rani varun death

      पीएम मोदी ने कहा- उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कमला रानी वरुण जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनका पूरा जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राज्य में भाजपा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति!'' कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजकीय शोक की घोषणा की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदन व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती वरुण ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का सम्मान रखा।

      प्रदेश ने एक समर्पित जननेत्री को खो दिया: सीएम योगी

      मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है। प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!''

      मायावती ने कही ये बात

      कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण के निधन पर मायावती ने रविवार को ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी की कोरोना संक्रमण से आज हुई मौत की खबर अति-दुःखद व काफी चिन्ताजनक भी। इस दुःखद मौत को देखते हुए केंद्र व राज्य सरकार दोनों को ही यूपी में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम आदि के मामले में अति-गंभीर होने की जरूरत है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+