राहुल गांधी को अध्‍यक्ष चुने जाने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- फलदायी हो आपका कार्यकाल

नई दिल्‍ली। राहुल गांधी को कांग्रेस अध्‍यक्ष चुन लिया गया है। कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन एम रामचंद्रन, सदस्य मधुसूदन मिस्त्री और भुवनेश्वर कालिता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर सोमवार दोपहर राहुल गांधी को चुने जाने का औपचारिक ऐलान किया। सोमवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था, सिर्फ राहुल ने ही नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में अध्‍यक्ष पद पर उनका निर्विरोध चुनाव हो गया। राहुल गांधी को अध्‍यक्ष चुने जाने पर बहुत सारे लोगों ने उन्‍हें बधाई दी, इनमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी राहुल गांधी को ट्वीट कर बधाई दी है। इसमें उन्‍होंने लिखा, 'कांग्रेस अध्‍यक्ष चुने जाने पर मैं राहुल जी को बधाई देता हूं। मैं उन्‍हें फायदायक कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'

राहुल गांधी को अध्‍यक्ष चुने जाने पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- फलदायी हो आपका कार्यकाल

इससे पहले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि, पूरे देश को राहुल गांधी से अपार आकांक्षाएं हैं। निर्वाचित होने से पहले उसने अपनी योग्यता दिखायी है वह अपनी जिम्मेदारी जानते हैं। आजाद ने कहा कि, उन्होंने गुजरात में अपनी ताकत दिखा दी है प्रधानमंत्री सहित पूरी भाजपा, 80 मंत्री वहां एक महीने से बैठे हैं, लेकिन अभी भी उनका विरोध करने में असमर्थ हैं।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि वर्तमान सरकार के तहत भारत में यह सबसे खराब समय है। ऐसे समय में राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष चुना गया है। गुजरात में, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह एकमात्र शख्स हैं जो पर भरोसा किया जा सकता है। वह मोदी का सामना आत्मविश्वास से कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का कद बेशक बढ़ रहा है, लेकिन देश में कांग्रेस का कद गिर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+