चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग को पीएम मोदी ने चीनी सोशल मीडिया वीबो पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों की भी उम्मीद जताई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले हफ्ते पांच वर्ष के लिए फिर से चीन के राष्ट्रपति चुने गए हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने इसके साथ ही दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्तों की भी उम्मीद जताई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पिछले हफ्ते पांच वर्ष के लिए फिर से चीन के राष्ट्रपति चुने गए हैं। चीनी राष्ट्रपति को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) में पिछले हफ्ते चीनी संसद के 2,970 उप-प्रमुखों ने वोट देकर भारी जीत हासिल करने में मदद की है। आपको बता दें कि अब चीन में राष्ट्रपति के लिए दो वर्ष तक के कार्यकाल वाली सीमा को भी खत्म कर दिया है। इस तरह से जिनपिंग अब जब तक चाहें तब तक चीन पर राज कर सकते हैं।

मोदी के वीबो पर 1,83,379 फॉलोअर्स
पीएम मोदी ने वीनी सोशल मीडिया साइट वीबो पर मौजूद अपने अकाउंट पर लिखा, 'डियर प्रेसीडेंट शी जिनपिंग, दोबारा चीन का राष्ट्रपति चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाईयां।' पीएम मोदी ने आगे लिखा है कि वह, जिनपिंग के साथ मिलकर दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी जब साल 2015 में चीन की यात्रा पर गए थे तो उन्होंने वीबो पर अपना अकाउंट बनाया था। पीएम मोदी को आज इस अकाउंट पर 1,83,379 यूजर्स फॉलो करते हैं।
संबंध सामान्य करने की कोशिश
भारत और चीन दोनों ही देश डोकलाम विवाद के बाद संबंधों को सामान्य करने की कोशिशों में लगे हैं। आपको बता दें कि पिछले वर्ष जून में दोनों देशों के बीच सिक्किम सेक्टर में स्थित डोकलाम में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद दोनों देशों की सेनाएं करीब 73 दिन तक आमने-सामने थीं। अगस्त 2017 में यह विवाद सुलझ पाया था। विदेश सचिव विजय गोखले ने हाल ही में चीन का दौरा किया था और यहां पर उन्होंने टॉप चीनी अधिकारियों से मुलाकात की थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी अप्रैल में चीन के दौरे पर जा रही हैं। इस वर्ष जून में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन से अलग मोदी और जिनपिंग की मुलाकात संभव है। यह सम्मेलन चीन के शहर किंगदाओ में होना है।












Click it and Unblock the Notifications