CBSE 10-12वीं नतीजे: PM मोदी ने छात्रों को दी बधाई, जिनके रिजल्ट अच्छे नहीं हुए उनसे कही ये स्पेशल बात
CBSE 10-12वीं नतीजे: PM मोदी ने छात्रों को दी बधाई, जिनके रिजल्ट अच्छे नहीं हुए उनसे कही ये स्पेशल बात
नई दिल्ली 22 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में पास करने वाले सभी छात्रों को बधाई दी है। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है छात्रों को ये सलाह दी है कि वो उसी विषय की पढ़ाई करें, जिसमें उन्हें रुचि हो। पीएम मोदी ने 10वीं में पास हुए छात्रों को लेकर ट्वीच करते हुए कहा, ''मैं उन सभी को बधाई देता हूं जिन्होंने सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मैं उनके आगे की सफलता से भरी शैक्षणिक यात्रा की कामना करता हूं। मुझे विश्वास है कि ये युवा आने वाले समय में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे।''

वहीं पीएम मोदी ने 12वीं के रिजल्ट पर कहा, ''मेरे सभी युवा दोस्तों को बधाई जिन्होंने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इन युवाओं का धैर्य और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने इन परीक्षाओं की तैयारी ऐसे समय में की जब मानवता ने एक बड़ी चुनौती का सामना किया और यह सफलता हासिल की।"
Some students may not be happy with their results but they must know that one exam will never define who they are. I am certain they will find more success in the times to come. Also sharing this year's PPC where we discussed aspects relating to exams. https://t.co/lKYdXhnHTF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2022
पीएम मोदी ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''कुछ छात्र अपने परिणामों (रिजल्ट) से खुश नहीं हो सकते हैं, लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं करती है। एक परीक्षा ये बताने के लिए काफी नहीं है कि आप कौन हैं। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में उन्हें और सफलता मिलेगी।'' पीएम मोदी ने इसके साथ ही परीक्षा पर चर्चा वाला वीडियो भी शेयर किया।
अपने एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, ''असंख्य अवसर हैं जो हमारे युवा परीक्षा योद्धाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने सीबीएसई कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि वह अपने मन की आवाज सुने और उसी विषय की पढ़ाई करें, जिसमें उन्हें रुचि हो। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।''
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन जाकर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications