राष्ट्रपति-पीएम ने मैनचेस्टर हमले की निंदा की, मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया

सोमवार रात 10.35 बजे इंग्लैंड के मैनचेस्टर एरेना में एक पॉप कॉन्सर्ट के दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिसमें 22 लोग मारे गए हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैनचेस्टर की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और हमले की निंदा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए इस हादसे में हताहत परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

आपको बता दें कि सोमवार रात 10.35 बजे इंग्लैंड के मैनचेस्टर एरेना में एक पॉप कॉन्सर्ट के दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए। इन धमाकों में 22 लोगों के मौत की पुष्टि ब्रिटिश पुलिस ने की है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन धमाकों को आतंकी घटना करार दी है। फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।

पुलिस को आत्मघाती हमलावर पर शक

पुलिस इसे फिलहाल आतंकवादी हमला मानकर चल रही है। ब्लास्ट में अरियाना ग्रांडे सुरक्षित हैं। पुलिस को शक है कि यह ब्लास्ट किसी आत्मघाती हमलावर ने किया है। जिस वक्त यह ब्लास्ट हुआ, उस समय अरियाना परफॉर्म कर रही थीं, हालांकि वो पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन्होंने भी इस हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहर दुख प्रकट किया है।

आपातकालीन सेवाएं सक्रिय

ब्लास्ट के बाद मैनचेस्टर विक्टोरिया स्टेशन से गाड़ियों का आवागमन रोक दिया गया, बताया जा रहा है कि ब्लास्ट एरेना की टिकट खिड़की के पास हुआ। पुलिस की ओर से बयान आया है कि मैनचेस्टर एरेना में धमाके की खबर के बाद आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हैं।

इस हमले पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी दुख जताया है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+