Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज्य सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की हंसी पर कसा तंज

Recommended Video

    PM Modi पर हंसी Renuka Chaudhary तो Modi को याद आई Ramayan की हंसी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जो कांग्रेस को नागंवार गुजरा। दरअसल, प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी हंस रही थी। इसी पर पीएम मोदी ने कहा कि रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनी है। पीएम मोदी ने रेणुका चौधरी पर यह तंज कसा तो कांग्रेस के सांसद हंगामा करने लगे हालांकि उपसभापति वैंकेया नायडू ने सभी को चुप कराया। इससे पहले पीएम ने कहा कि बीजेपी की बुराई करते करते आप भारत की बुराई करने लग जाते हैं। मोदी पर हमला बोलते बोलते आप हिंदुस्तान पर हमला बोलने लग जाते हैं।

    हम तो बस उनके पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं

    हम तो बस उनके पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं

    उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना किसी दल के लिए नहीं देश के लिए है और अगर कांग्रेस को लगता है कि इसमें कुछ कमी है तो वो सामने आए, मैं खुद समय दूंगा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस का 50-55 साल तक सत्ता में रहने पर ज़मीन से कट जाना बड़ा स्वाभाविक है। पीएम ने कहा कि मुझे भी गांधी जी वाला ही भारत चाहिए क्योंकि गांधी जी ने कहा था कि आजादी मिल गई है, अब कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस मुक्त भारत का विचार हमारा नहीं गांधी जी का विचार था...हम तो बस उनके पद चिह्नों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

    हज़ारों सिखों का कत्ले आम हो जाए...

    हज़ारों सिखों का कत्ले आम हो जाए...

    मोदी ने कहा कि आपको (कांग्रेस) वो भारत चाहिए जहां बड़ा पेड़ गिरने के बाद हज़ारों सिखों का कत्ले आम हो जाए। पीएम ने कहा कि आपको (कांग्रेस) वो भारत चाहिए जहां हजारों लोगों की मौत के जिम्मेदार को जहाज में बिठा कर विदेश ले जाया जाए? प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 28 साल तक बेनामी संपत्ति कानून को लागू नहीं किया, इसको किसने रोका कांग्रेस बता दे। अब तक इस कानून से 3,500 करोड़ से ज़्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त हुई है, अब आपके राज में इतनी बेनामी संपत्ति बनी इसका भी क्रेडिट आपको जाना चाहिए।

    रेलवे की योजनाएं बंद करनी पड़ी

    रेलवे की योजनाएं बंद करनी पड़ी

    मोदी ने कहा कि हमको रेलवे की योजनाएं बंद करनी पड़ी क्योंकि पिछली सरकारों की 1500 से ज्यादा परियोजनाएं घोषित कर दी जिनको बाद में कोई देखने वाला नहीं था। 30 साल - 40 साल पुराने 9 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट हमने शुरू किये हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+