Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'देश जानता है आप नंगे हों, कांग्रेस, कपड़े उतारने की क्या जरूरत', मेरठ में गरजे PM मोदी, मीडिया को भी दी नसीहत

Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए देश को पहला नमो भारत RRTS और पूरा दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर समर्पित किया। उन्होंने मेरठ मेट्रो और नमो भारत रैपिड रेल को हरी झंडी दिखाई तथा स्कूली बच्चों और डॉक्टरों के साथ सफर भी किया। सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस वालों कपड़े उतारने की क्या जरूरत थी, देश जानता है आप नंगे हैं।" इस दौरान उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग कांग्रेस पार्टी को बचाने का काम छोड़ दीजिए, विपक्ष बुलाकर उनके किए गए कामों पर पर्दा कब तक डालिएगा...ये विपक्ष का नहीं कांग्रेस के अकेले का काम है।

PM Narendra Modi attack on congress Desh jaanta hai aap nange ho ai summit speech meerut rapid rail

PM मोदी बोले- 'कांग्रेस वालों देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी'

पीएम मोदी ने कहा,

''एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Impact Summit हुआ। दुनिया भर के 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ। लेकिन कांग्रेस और इसके इकोसिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने नेताओं ने AI समिट में जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है... कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।"

PM मोदी बोले- कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना की

पीएम मोदी ने कहा,

''महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आपलोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।''

पीएम मोदी ने कहा, ''AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए... इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं। और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।''

PM मोदी बोले- देश में पहली बार हो रहा है कि एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी

पीएम मोदी ने कहा, ''मेरठ, हापुड़ और आसपास के क्षेत्र ने चौधरी चरण सिंह जी के विजन को शुरुआती दौर से देखा है। ये हमारी सरकार का सौभाग्य रहा कि हमें चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। भाजपा की डबल इंजन की सरकार उनके विजन पर चलते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। अब तक यूपी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 95 हजार करोड़ रुपए मिल चुके हैं।''

पीएम मोदी ने कहा, ''सराय कालेखां, आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ... इन स्टेशनों पर भारतीय रेल, मेट्रो और बस अड्डों को आपस में जोड़ा गया है। देश में ये पहली बार हो रहा है जब एक ही स्टेशन, एक ही ट्रैक पर नमो भारत और मेट्रो रेल चलेगी। यानी, एक ही प्लेटफॉर्म से आप शहर के भीतर भी यात्रा कर पाएंगे औरउसी स्टेशन से सीधे दिल्ली भी आ-जा सकते हैं।''

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+