पीएम मोदी ह्यूस्टन पहुंचे, कल 'हाउडी मोदी' इवेंट में लेंगे हिस्सा

ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अमेरिका के टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर पहुंच चुके हैं। उनकी अगुवाई के लिए एयरपोर्ट पर व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक क्रिस्टोफर ओल्सन मौजूद थे। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर और अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला भी मौजूद थे। पीएम रविवार को ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

Pm Narendra Modi arrives at Houston in us,take part in howdy modi event

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम की अब तक 50 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं। हालांकि फ्री पास की वेटिंग लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं। टेक्सास राज्य के सबसे बड़े शहर ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में गैर लाभकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम द्वारा इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वो भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। अमेरिका में पोप के बाद किसी विदेशी नेता के लिए जुटने वाली यह सबसे बड़ी भीड़ होगी।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 71 हजार 995 सीटों वाले एनआरजी स्टेडियम में यह कार्यक्रम रविवार सुबह 8.45 बजे से शुरू होगा और दोपहर बाद 12.30 बजे तक चलेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने समारोह में मौजूद रहेंगे। हाउडी मोदी कार्यक्रम एक हजार से अधिक स्वयंसेवियों और टेक्सास स्थित 650 से ज्यादा संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+