एयरपोर्ट पर जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला का गले लगाकर किया पीएम मोदी ने स्‍वागत

जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला (II) बिन अल हुसैनी मंगलवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली पहुंचे हैं। जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला को रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे। किंग के आते ही पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ गले लगाकर स्‍वागत किया।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने Airport पर गले लगाकर किया Jordan's king Abdullah का Welcome | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला (II) बिन अल हुसैनी मंगलवार को अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर राजधानी दिल्‍ली पहुंचे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत से लौटने के बाद एक और राष्‍ट्राध्‍यक्ष भारत पहुंचा है। जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला को रिसीव करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे। किंग के एयरपोर्ट पर आते ही पीएम मोदी ने गर्मजोशी के साथ गले लगाकर उनका स्‍वागत किया। आपको बता दें कि जिस समय कनैडियन पीएम ट्रूडो भारत आए थे और एक राज्‍य मंत्री ने उनका स्‍वागत किया था तो न सिर्फ देश बल्कि विदेश की मीडिया ने भी इस बात पर खासा ध्‍यान दिया था।

    इस्‍लामिक सेंटर में संबोधन है खास

    इस्‍लामिक सेंटर में संबोधन है खास

    किंग अब्‍दुल्‍ला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास आमंत्रण पर भारत आए हैं। जब पीएम मोदी हाल ही फिलीस्‍तीन गए थे तो वह वाया जॉर्डन फिलीस्‍तीन पहुंचे थे। इस दौरान वह एक दिन जॉर्डन में रुके थे और उन्‍होंने किंग अब्‍दुल्‍ला से खास मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान ही उन्‍होंने किंग अब्‍दुल्‍ला को भारत आने के लिए इनवाइट किया था। अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर वह इस्‍लाम की विरासत पर खास संबोधन देंगे और उनका यह संबोधन उनकी यात्रा का खास आकर्षण होगा।

    रक्षा और सुरक्षा पर भी होगी बात

    रक्षा और सुरक्षा पर भी होगी बात

    किंग अब्‍दुल्‍ला की इस भारत यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई अहम सेक्‍टर में आपसी संबंधों को बढ़ाने की बात होगी जिसमें रक्षा और सुरक्षा सबसे ऊपर हैं। किंग अब्‍दुल्‍ला को पैंगबर मोहम्‍मद साहब के वंश की 41वीं पीढ़ी कहा जाता है। उन्‍हें पूरी दुनिया में चरमपंथ और आतंकवाद से लड़ाई के लिए कई महत्‍वपूर्ण कार्यों के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा वह जेरूशलम में स्थित सबसे पवित्र मस्जिद अल-अक्‍सा मस्जिद के संरक्षक हैं।

    संबंधों को गहरा करेगी यात्रा

    संबंधों को गहरा करेगी यात्रा

    भारत, जॉर्डन को पश्चिम एशिया में जहां पर अक्‍सर कई तरह का संघर्ष देखा गया, को स्‍थायित्‍व और तालमेल का मधुर सामंजस्‍य मानता है। भारत, जॉर्डन के सुल्‍तान की इस यात्रा पर दोनों देशों के बीच संबंधों के और गहरा होने की उम्‍मीद कर रहा है। साथ ही दोनों देशों के बीच इस दौरान रक्षा सहयोग को बढ़ाने के लिए एक ब्‍लूप्रिंट भी तैयार हो सकता है।

    20 कंपनियों का 300 मिलियन डॉलर का निवेश

    20 कंपनियों का 300 मिलियन डॉलर का निवेश

    पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग अब्‍दुल्‍ला दोनों व्‍यापार संबंधों को और गहरा करने के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे। यह चर्चा काफी अहम है क्‍योंकि भारत की 20 टेक्‍सटाइल इंडस्‍ट्रीज ने जॉर्डन में करीब 300 मिलियन डॉलर का निवेश किया है। किंग जॉर्डन आईआईटी दिल्‍ली भी जाएंगे। दोनों पक्ष इस दौरान टेक्निकल आइडियाज को आपस में साझा करने से जुड़ा एक एमओयू भी साइन कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+