Cyclone Amphan से हुई तबाही का PM मोदी ने लिया जायजा, सीएम ममता भी रहीं साथ

कोलकाता। सुपरसाइक्लोन 'अम्फान' ने बुधवार को ओडिशा और बंगाल में जमकर तबाही मचाई है, 'अम्फान' तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में 76 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह पिछले 283 वर्षों में सबसे भयंकर तबाही वाला तूफान था, इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 'अम्फान' प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया, इस सर्वेक्षण में सीएम ममता बनर्जी भी उनके साथ रहीं, सर्वे करने के बाद पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए 1000 करोड़ रुपये की शुरुआती मदद का ऐलान किया है।

Recommended Video

      Amphan Cyclon: PM Modi ने West Bengal में देखा तबाही का मंजर, बोले- देश आपके साथ | वनइंडिया हिंदी
      Cyclone Amphan से हुई तबाही का जायजा ले रहे हैं PM मोदी

      मालूम हो 'अम्फान' के बारे में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने ऐसी आपदा पहले कभी नहीं देखी थी, सीएम ने तूफान के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है, बता दें कि तूफान के कारण कई इलाके तबाह हो गए हैं, अनुमान है कि तूफान में करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

      'अम्फान' ने मचाई तबाही

      गौरतलब है कि तूफान के दौरान कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि दमदम में शाम 7 बजकर 20 मिनट पर हवा की रफ्तार 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गई है , बता दें कि चक्रवात बुधवार दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर टकराया था, स्काईमेट के मुताबिक चक्रवाती तूफान अम्फान का असर देश के दूसरे राज्यों पर भी पड़ रहा है।

      आज भी यहां हो सकती है बारिश

      जिसकी वजह से आज भी देश के पूर्वोत्तर राज्य, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, मुज़फ्फराबाद, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक ओडिशा, पूर्वी झारखंड और पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने की पूरी आशंका है, जबकि अम्फान की वजह से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकार्ड बारिश तय की गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+