#Self4Society: पीएम मोदी ने लॉन्च किया 'मैं और हम ऐप' कहा-हमें दुनिया की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 'मैं नहीं हम' पोर्टल और ऐप लॉन्च कर दिया। आईटी और इलेक्‍ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद कर रहे हैं। यह पोर्टल 'सेल्‍फ फॉर सोसायटी' की थीम पर काम करेगा। 'सेल्‍फ फॉर सोसायटी' की थीम पर काम करने वाला यह पोर्टल आईटी सेक्टर से जुड़े बिजनेसमैन और संगठनों को एक मंच देगा, जिससे वह अपनी समाज सेवा से जुड़े प्रयासों को साथ ला पाएंगे।

PM Narendra Modi addressing IT professionals in Delhi main nahin hum portal app

आईटी प्रफेशनल्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, हमें दुनिया की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। हर छोटे-बड़े प्रयास की कद्र होनी चाहिए। सरकार योजनाएं बना सकती है लेकिन किसी भी पहल की सफलता जनता के जुड़ने पर निर्भर करती है। 'मैं नहीं हम' का मतलब यह नहीं है कि 'मैं' को खत्म कर देना है, बल्कि हमें 'मैं' का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि, हमें यह सोचना चाहिए कि अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल हम कैसे औरों के जीवन में सकारात्मक सुधार लाने के लिए कर सकते हैं।

मोदी ने कहा, युवा टेक्नोलॉजी का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। वह इसे खुद के लिए ही नहीं बल्कि दूसरों की भलाई के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, मैं सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ इंसान हूं। इसलिए मुझे जो सूचना परोसी जाती है, मैं उसका शिकार नहीं हूं। जो सूचना मुझे चाहिए, वो मैं खोज लेता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि, देश में लाखों लोग टैक्स जमा करते हैं क्योंकि उन्हें विश्वास है कि,उनके पैसे का उपयोग सही तरीके से लोगों की भलाई के लिए किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+