क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी- 2 अक्टूबर को प्लास्टिक के खिलाफ नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' में संबोधन कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला मन की बात कार्यक्रम है। दूसरी बार सरकार बनने के बाद मोदी का यह तीसरा कार्यक्रम है। 30 जून को हुए पहले कार्यक्रम में मोदी ने आपातकाल, पानी की समस्या और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चर्चा की थी। इस दौरान मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे किताब पढ़ने की आदत डालें। उन्होंने कहा था कि जो लोग देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं वे कभी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने ये भी कहा था कि बम और गोलियों की ताकत से कहीं ज्यादा ताकत विकास में होती है। बता दें कि हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए देश के आम नागरिकों से विचार व सुझाव मांगे जाते हैं।

Recommended Video

    PM Narendra Modi ने की मन की बात,किन दो मोहन का किया जिक्र | वनइंडिया हिंदी

    LIVE: Article 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार कर रहे हैं मन की बात

    Newest First Oldest First
    11:40 AM, 25 Aug

    पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि हमें स्वामी विवेकानंद के भारत की कल्पना पर काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि देश में 29 अगस्त को फिट इंडिया में युवाओं को जुड़ने का आग्रह किया। इसके साथ ही कुपोषण मिशन से भी जुड़कर काम करने की अपील की है। गांधी जयंति पर पीएम मोदी ने प्लास्टिक पर अभियान चलाने की बात कही है।
    11:39 AM, 25 Aug

    पिछले महीने मुझे देश में टाइगर सेंसस जारी करने का सौभाग्य मिला था। भारत में बाघों की आबादी 2967 है।
    11:38 AM, 25 Aug

    मैंने पहले भी कहा है, मैं जरुर कहता हूं आपको। अपने जीवन में नॉर्थ-ईस्ट जरूर जाइये। आप वहां प्रकृति को देखते ही रह जाएंगें। आपके भीतर का विस्तार होगा।
    11:37 AM, 25 Aug

    मुझे आशा है कि 'मैन वर्सेज वाइल्ड' कार्यक्रम भारत का सन्देश, भारत की परंपरा, भारत के संस्कार, यात्रा में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, इन सारी बातों से विश्व को परिचित कराने में मदद करेगा ऐसा मेरा पक्का विश्वास बन है।
    11:34 AM, 25 Aug

    2 अक्टूबर को प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे।
    11:31 AM, 25 Aug

    मुझे आशा है कि मैन वर्सेज वाइल्ड कार्यक्रम भारत का सन्देश, भारत की परंपरा, भारत के संस्कार, यात्रा में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, इन सारी बातों से विश्व को परिचित कराने में मदद करेगा ऐसा मेरा पक्का विश्वास बन है।
    11:29 AM, 25 Aug

    पीएम मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में डिस्कवरी चैनल पर बेयर ग्रिल्स के साथ शो का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझसे इस बारे में बहुत सारे लोगों ने पूछा है। मैं इस एक एपिसोड से देश ही नहीं दुनियाभर के युवाओं से जुड़ गया हूं।
    11:25 AM, 25 Aug

    हमारी संस्कृति में अन्न की बहुत अधिक महिमा रही है। संतुलित और पोषक भोजन हम सभी के लिए जरूरी है।
    11:23 AM, 25 Aug

    कई व्यापारी भाइयों-बहनों ने दुकान में एक तख्ती लगा दी है, जिस पर यह लिखा है कि ग्राहक अपना थैला साथ लेकर आएं। इससे पैसा भी बचेगा और पर्यावरण की रक्षा में भी वे अपना योगदान दे पाएंगे।
    11:23 AM, 25 Aug

    2 अक्टूबर को जब बापू की 150वीं जयंती मनाएंगे तो इस अवसर पर हम उन्हें न केवल खुले में शौच से मुक्त भारत समर्पित करेंगे, बल्कि उस दिन पूरे देश में प्लास्टिक के खिलाफ एक नए जन-आंदोलन की नींव रखेंगे।
    11:22 AM, 25 Aug

    आपको याद होगा कि पिछले कुछ सालों में हम 2 अक्टूबर से पहले लगभग 2 सप्ताह तक देशभर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाते हैं। इस बार यह 11 सितम्बर से शुरू होगा।
    11:22 AM, 25 Aug

    गांधी जी ने उन किसानों की सेवा की, जिनके साथ चंपारण में भेद-भाव हो रहा था। उन मिल मजदूरों की सेवा की, जिन्हें उचित मजदूरी नहीं मिल रही थी। गांधी जी ने गरीब, बेसहारा और कमजोर लोगों की सेवा को अपने जीवन का परम कर्तव्य माना।
    11:21 AM, 25 Aug

    गांधी जी ने सेवा शब्दों में नहीं , जी करके सिखाई थी। सत्य के साथ गांधीजी का जितना अटूट नाता रहा है, सेवा के साथ भी उतना ही अनन्य-अटूट नाता रहा है।
    11:16 AM, 25 Aug

    ये मेरा बहुत ही सौभाग्य रहा है, कि मुझे, पूज्य महात्मा गाँधी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जगहों पर जाकर के नमन करने का अवसर मिला है। Venice Biennale नाम का एक प्रसिद्ध art show है। जहाँ दुनिया भर के कलाकार जुटते हैं। इस बार Venice Biennale के India Pavilion में गाँधी जी की यादों से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें हरिपुरा Panels विशेष रूप से दिलचस्प थे।
    11:14 AM, 25 Aug

    आज जब हम उत्सवों की चर्चा कर रहे हैं, तब भारत एक और बड़े उत्सव की तैयारी में जुटा है। भारत के साथ-साथ दुनियाभर में इसकी चर्चा है। मैं बात कर रहा हूं महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की।
    11:14 AM, 25 Aug

    कल, हिन्दुस्तान भर में श्री कृष्ण जन्म-महोत्सव मनाया गया | कोई कल्पना कर सकता है कि कैसा व्यक्तित्व होगा, कि, आज हजारों साल के बाद भी, समस्याओं के समाधान के लिए, उदाहरण दे सकता हो, हर कोई व्यक्ति, श्री कृष्ण के जीवन में से, वर्तमान की समस्याओं का समाधान ढूंढ सकता है।
    11:13 AM, 25 Aug

    पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्री कृष्‍ण और महात्‍मा गांधी से की। उन्‍होंने कहा आपसे बात कर रहा हूँ, तो, दो मोहन की तरफ, मेरा ध्यान जाता है। एक सुदर्शन चक्रधारी मोहन, तो दूसरे चरखाधारी मोहन (महात्मा गांधी)। सत्य के साथ, गांधी का जितना अटूट नाता रहा है, सेवा के साथ भी गाँधी का उतना ही अनन्य अटूट नाता रहा है।

    Comments
    English summary
    PM Narendra Modi address Nation in 'Mann ki Baat' programme.
    देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
    For Daily Alerts
    तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
    Enable
    x
    Notification Settings X
    Time Settings
    Done
    Clear Notification X
    Do you want to clear all the notifications from your inbox?
    Settings X
    X