91th Mann Ki Baat: आजादी का अमृत महोत्सव से लेकर CBSE के रिजल्ट तक, पीएम मोदी ने मन की बात में क्या-क्या कहा?

91th Mann Ki Baat: आजादी का अमृत महोत्सव से लेकर CBSE के रिजल्ट तक, पीएम मोदी ने मन की बात में क्या-क्या कहा?

नई दिल्ली, 31 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को सुबह 11 बजे से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 91वें संस्करण को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी सबसे पहले शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। इस बार भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा' के अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें।

मन की बात से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...

Mann Ki Baat

LIVE Feed
Jul 31, 2022, 11:46 AM IST

चेस ओलंपियाड की मेजबानी करना भी भारत के लिए गर्व की बात: PM

चेन्नई में 44वें चेस ओलंपियाड की मेजबानी करना भी भारत के लिए बड़े ही सम्मान की बात है। 28 जुलाई को ही इस टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ है और मुझे इसकी ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
Jul 31, 2022, 11:39 AM IST

पीएम मोदी ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा, ''कुछ दिन पहले ही देशभर में 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम भी घोषित हुए हैं। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम और लगन से सफलता अर्जित की है।''
Jul 31, 2022, 11:36 AM IST

टॉय इंडस्ट्री को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा, ''हमारे युवा, स्टार्टअप्स, एंटरप्रेन्योर के बूते हमारी टॉय इंडस्ट्री (खिलौना उद्योग) ने जो कर दिखाया है, जो सफलताएं हासिल की हैं, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। आज, जब भारतीय खिलौनों की बात होती है, तो हर तरफ, वोकर फॉर लोकल की ही गूंज सुनाई दे रही है।''
Jul 31, 2022, 11:29 AM IST

खिलौनों के निर्यात में भारत पावरहाउस बन रहा है: पीएम मोदी
Jul 31, 2022, 11:28 AM IST

पीएम मोदी ने कहा- शहद की मिठास हमारे किसानों का जीवन भी बदल रही है

पीएम मोदी ने कहा, ''शहद की मिठास हमारे किसानों का जीवन भी बदल रही है, उनकी आय भी बढ़ा रही है। शहद, न केवल हमें स्वाद देता है, बल्कि आरोग्य भी देता है। शहद उत्पादन में आज इतनी अधिक संभावनाएं हैं कि प्रोफेशनल पढ़ाई करने वाले युवा भी, इसे, अपना स्वरोजगार बना रहे हैं।''
Jul 31, 2022, 11:27 AM IST

पीएम मोदी ने पिंगली वेंकैया को दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने कहा, 2 अगस्त को पिंगली वेंकैया जी की जन्म-जयंती है जिन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किया था। मैं उन्हें, आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
Jul 31, 2022, 11:26 AM IST

पीएम मोदी बोले- 2 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रोफाइल फोटो में लगाएं तिरंगा

पीएम मोदी ने कहा, 2 अगस्त से 15 अगस्त तक, हम सभी, अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर में तिरंगा लगा सकते हैं।
Jul 31, 2022, 11:20 AM IST

13 से 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा': PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, 13 से 15 अगस्त तक, एक स्पेशल मूवमेंट - 'हर घर तिरंगा- हर घर तिरंगा' का आयोजन किया जा रहा है। इस मूवमेंट का हिस्सा बनकर 13 से 15 अगस्त तक, आप, अपने घर पर तिरंगा जरूर फहराएं, या उसे अपने घर पर लगायें।
Jul 31, 2022, 11:17 AM IST

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आयुष का अहम योगदान: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आयुष ने तो वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाई है। दुनिया भर में आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा में रुचि बढ़ रही है। आयुष निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।''
Jul 31, 2022, 11:14 AM IST

इस बार भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा:पीएम मोदी

मन की बात के 91वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''इस बार भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा। हम सब लोग अद्‌भुत और ऐतिहासिक पल के गवाह बनने जा रहे हैं।''
Jul 31, 2022, 11:12 AM IST

'आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा'

पीएम मोदी ने कहा, ''मुझे ये देखकर बहुत खुशी होती है, कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के लोग इससे जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।''
Jul 31, 2022, 11:09 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी बोले- सभी महान क्रांतिकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''31 जुलाई यानी आज ही के दिन, हम सभी देशवासी, शहीद उधम सिंह जी की शहादत को नमन करते हैं। मैं ऐसे अन्य सभी महान क्रांतिकारियों को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।''
Jul 31, 2022, 11:04 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की मन की बात
Jul 31, 2022, 8:52 AM IST

पीएम मोदी सुबह 11 बजे करेंगे मन की बात

हमेशा की तरह आज भी पीएम मोदी 11 बजे मन की बात करेंगे। इस महीने की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को आज होने वाले एपिसोड के लिए अपने विचार और सुझाव साझा मांगे थे। लोग MyGov और Namo App पर अपने विचार साझा कर सकते हैं, या 1800-11-7800 नंबर डायल करके भी अपने संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+