पीएम मोदी का 'जल जीवन मिशन' का ऐलान, 3.5 लाख करोड़ होंगे खर्च, सबको मिलेगा पीने का पानी
पीएम मोदी का 'जल जीवन मिशन' का ऐलान, 3.5 लाख करोड़
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने भाषण में सभी तक पानी पहुंचाने के लिए 'जल जीवन मिशन' योजना का ऐलान किया है। लाल किले से अपने भाषण में पीएम ने पेयजल की सुरक्षा के लिए जल जीवन मिशन की नई योजना के बारे में बताया। इसमें साढ़े तीन लाख करोड़ की लागत इस योजना में आएगी।

लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में पानी के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कितनी भी विपरीत परिस्थितियां हों देश का गरीब उसको झेलने की क्षमता रखता है। आजादी के 70 सालों में सरकारों ने अपने-अपने तरीके से कोशिश की है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि देश के आधे घर ऐसे हैं जिनमें पीने का पानी नहीं है। माताओं और बहनों को मटकों को सिर पर लेकर कई किलोमीटर तक चलना पड़ता है। हर घर को जल कैसे मिले इसके लिए हम लाल किले से घोषणा करते हैं, जल जीवन मिशन का ऐलान करते हैं और इस पर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल संचयन का काम होगा, पानी बचाने का अभियान हो, बचपन से ही पानी के महत्व की शिक्षा दी जाए।पानी के क्षेत्र में पिछले 70 साल में जो काम हुआ 5 सालों में चार गुना काम करना है।
पेयजल की समस्या के बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जैन मुनि महुड़ी ने लिखा है कि भविष्य में एक दिन ऐसा आएगा जब पानी किराने की दुकान में बिकेगा। 100 साल पहले उनकी कही बात सही हो गई है। आज हम किराने की दुकान से पानी खरीदते हैं. उन्होंने कहा कि जल संचय का यह अभियान सरकारी नहीं बनना चाहिए, जन सामान्य का अभियान बनना चाहिए।
पीएम ने कहा, बारिश के पानी को रोकने, समुद्री पानी, माइक्रो इरिगेशन, पानी बचाने का अभियान, सामान्य नागरिक सजग हो, बच्चों को पानी के महत्ता की शिक्षा दी जाए। हमें इसका प्रयास करना है कि 70 साल में जो काम हुआ है अगले पांच वर्षों में उससे पांच गुना अधिक काम हो।












Click it and Unblock the Notifications