VIDEO: एक नजर में देखिए कैसी रही पीएम मोदी की पुर्तगाल यात्रा

नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचे हैं।

लिस्बन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में राधा कृष्ण मंदिर गए और वहां आरती की। उनका साथ पुर्तगाली प्रधानमंत्री ने दिया। देखिए वीडियो।

पुर्तगाल में लिस्बन के राधा कृष्ण मंदिर में दिए गए अपने भाषण में पीए मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। स्पेस के क्षेत्र में हमारे वैज्ञानिकों ने महान काम किया है। हाल में 30 नैनो सैटेलाइट्स लॉन्च किए गए। पीएम मोदी ने पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा को ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया कार्ड दिया। इसके बाद पुर्तगाल को अलविदा कह प्रधानमंत्री अमेरिका के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचे। वहां पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने उनकी मेजबानी की। दोनों प्रधानमंत्री बड़ी ही गर्मजोशी के साथ एक दूसरे से मिले। पीएम मोदी के लिस्बन पहुंचने के बाद दोनों पीएम आपस में गुफ्तगु करते दिखे।

नरेंद्र मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में पुर्तगाल के लिस्बन पहुंचे हैं।अमेरिका, नीदरलैंड समेत तीन देशों के दौरे की शुरुआत पीएम मोदी ने पुर्तगाल के दौरे के साथ की है। वहां पीएम मोदी भारतीय मूल के पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा के साथ भी वार्ता करेंगे। आपको बता दें कि 17 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री पुर्तगाल के दौरे पर हैं।

पीएम मोदी का पूर्तगाल दौरा बहुत ही अहम माना जा रहा है। यूरोप के नए देशों के साथ संबंध सुधारने की भारत की कोशिश पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही है।इससे पहले 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी ने पुर्तगाल का दौरा किया था उस दौरे के बाद से इंडिया-पुर्तगाल डायलॉग शुरू हुआ था। पीएम मोदी अब उसको आगे ले जाएंगे।
पुर्तगाली पीएम एंटोनियो कोस्टा इस साल जनवरी में भारत आए थे। वे प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के चीफ गेस्ट थे उस दौरे के दौरान भारत और पुर्तगाल के बीच रक्षा सहयोग समेत छह MoU पर हस्ताक्षर हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+