पीएम मोदी ने मतुआ धर्म महा मेला 2022 के मौके पर लोगों को किया वर्चुअली संबोधित, मतुआ परंपरा को किया नमन
नई दिल्ली, मार्च 29। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए श्रीधाम ठाकुरनगर, ठाकुरबारी, पश्चिम बंगाल में 'मतुआ धर्म महा मेला 2022' को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये मतुआ धर्म महामेला, मतुआ परंपरा को नमन करने का अवसर है। ये उन मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त करने का अवसर है जिनकी नींव श्री श्री हरिचंद ठाकुर ने रखी थी।

इस मौके पर पीएम मोदी ने अपनी सरकार की कुछ योजनाओं और उद्देश्य के बारे में लोगों को बताया। पीएम मोदी ने कहा, हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के आधार पर काम कर रही है और इसी उद्देश्य के जरिए हमारी योजनाएं लोगों तक जाती हैं। जब सबका प्रयास राष्ट्र के विकास की शक्ति बने, तभी हम एक समावेशी समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications