PM मोदी की पत्नी ने दायर किया RTI, पूछा उनके लिए कौन सी हैं सुविधाएं
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन अपने हक की मांग की है। जशोदाबेन ने सूचना के अधिकार का इस्तेमाल कर अपनी सुविधाओं का हिसाब मांगा है। जशोदाबेन ने आरटीआई दाखिल कर खुद को मिलने वाली सुविधाओं और सिक्यॉरिटी कवर की जानकारी मांगी है।

गुजरात के मेहसाणा जिले के ऊंझा के ब्राह्मणवाडा गांव में रहने वाली जशोदाबेन ने आरटीआई दायर की है और जानकारी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी हूं। उन्होंने लिखा है कि मैं जानना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री की पत्नी होने के नाते प्रोटोकॉल के तहत मुझे दूसरी और क्या सुविधाएं और सुरक्षा कवर मिल सकता है।
जशोदाबेन ने लिखा है कि उन्हें अपने सिक्यॉरिटी कवर को लेकर भय महसूस होता है। इसलिए उन्हें उनकी सिक्यॉरिटी में लगे सुरक्षाकर्मियों की पूरी जानकारी मुहैया कराई जाए। आपको बता दें कि मोदी के पीएम बनने के बाद जशोदाबेन को 24 घंटे की सुरक्षा मुहैया कराई गई है।












Click it and Unblock the Notifications