Insta के बाद YouTube पर भी PM Modi का बजा डंका, सब्सक्राइबर्स की संख्या सुन हो जाएंगे हैरान
PM Modi Youtube Subscribers: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल दुनिया में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यूट्यूब पर 30 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर पार कर वे इस प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले विश्व नेता बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल भारत में बल्कि वैश्विक राजनीति में भी उनकी मजबूत डिजिटल पकड़ को दर्शाती है।
PM Modi यूट्यूब पर सबसे लोकप्रिय विश्व नेता
प्रधानमंत्री मोदी ने यूट्यूब पर 30 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले सात गुना से भी अधिक बताई जा रही है। वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर मौजूद पूर्व ब्राज़ीलियाई राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर मोदी के मुकाबले लगभग एक-चौथाई ही हैं।

भारत में भी मोदी की लोकप्रियता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्पष्ट दिखती है। उनके सब्सक्राइबर राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी (AAP) तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के आधिकारिक चैनलों से व्यक्तिगत रूप से चार गुना अधिक हैं।
पीएम मोदी की इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन क्लब में एंट्री
यूट्यूब के बाद इंस्टाग्राम पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास रचा। वे मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पाने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बने हैं।
2014 में इंस्टाग्राम ज्वाइन करने के बाद उनके फॉलोअर्स डोनाल्ड ट्रंप (43.2 मिलियन) से दोगुने से भी अधिक हैं।
विश्व के अन्य नेतओं के इंस्टा पर कितने हैं फॉलोअर्स?
- प्राबोवो सुबियांटो - 15 मिलियन
- ब्राज़ील के राष्ट्रपति - 14.4 मिलियन
- रेसेप तैयप एर्दोगन - 11.6 मिलियन
- जेवियर माइली - 6.4 मिलियन
राहुल गांधी और राहुल गांधी के कितने हैं फॉलोअर्स?
भारत में योगी आदित्यनाथ (16.1 मिलियन) और राहुल गांधी (12.6 मिलियन) फॉलोअर्स के साथ प्रधानमंत्री से काफी पीछे हैं।
एक्स (ट्विटर) पर भी पीएम मोदी के कितने हैं फॉलोअर्स?
स्टेटिस्टा के आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लगभग 106.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस लिस्ट में एलोन मस्क (235.3 मिलियन) टॉप पर हैं, जबकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (119.1 मिलियन) और डोनाल्ड ट्रंप (110.1 मिलियन) उनके बाद आते हैं।
डिजिटल कूटनीति में भारत हुआ ताकतवर
यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से ये स्पष्ठ है कि डिजिटल माध्यम अब वैश्विक नेतृत्व की नई पहचान बन चुके हैं। राजनीतिक नेताओं, हस्तियों और उद्योग जगत के दिग्गजों के बीच, मोदी का यह डिजिटल वर्चस्व भारत की वैश्विक छवि को भी मजबूत करता है।












Click it and Unblock the Notifications