'हिंदू धर्म पर डिबेट में राहुल के सामने बोल नहीं पाएंगे पीएम मोदी'

प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल हमेशा गहरे इंसान रहे हैं, वो हमेशा न्याय की लड़ाई लड़े हैं। राहुल में एक खासियत है कि वो सच बोलते हैं, फिर आपको पसंद हो या नहीं हो। मैं मुंहफट नहीं हूं, लेकिन राहुल सच बोलते हैं।

मेरे खयाल से कोई ऐसा नेता नहीं होगा जिसके खिलाफ इतनी संगठित राजनीति की गई है। राहुल की छवि को खराब करने के लिए कितना पैसा खर्च किया गया। उनको लेकर इतने अपशब्द बोले, गलत धारणाएं फैलाई, फिर भी वह झुके नहीं। राहुल गांधी डरते नहीं है, पूरा देश समझ रहा है कि वह कभी नहीं झुकेगा।

priyanka gandhi

राहुल बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि वो क्यों नहीं प्रधानमंत्री बन सकते, वो बहुत अच्छे प्रधानमंत्री बनेंगे। वो देश की गहराइयों को समझते हैं, हिंदू धर्म की गहराइयों को समझते हैं।

मोदी जी अगर राहुल गांधी के साथ हिंदू धर्म पर डिबेट करें तो मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि राहुल के सामने वो बोल नहीं पाएंगे, वो हिंदू धर्म के बारे में इतना जानते हैं, इतनी गहराई में वह चीजों को समझते हैं।

हम चुप नहीं रहेंगे

भाजपा चाहती है कि हम चुप रहें, हमारे परिवार के बारे में जो भी बोला जाए हम चुप रहे, आप हमारे शहीद पिता को देशद्रोही कहें, मेरी शहीद दादी को देशद्रोही कहें तो हम चुप रहे, लेकिन मुझे गर्व है कि मेरी दादी ने देश के लिए 33 गोली खाई है। मुझे गर्व है कि मेरे पिता देश के लिए शहीद हुए हैं।

हम बोलते हैं तो कहते हैं हम भावुक अपील कर रहे हैं, मोदी जी बेकार में वोट के लिए रोते हैं, वो भावुक अपील नहीं है। मैं 19 साल की उम्र में अपने पिता के टुकड़े लाई हूं घर तो मैं क्यों ना उसके बारे में बोलूं।

अगर आप मेरे पिता को देशद्रोही बोलेंगे तो मैं क्यों चुप रहूं। आप बोलेंगे इंदिरा जी की विरासत को बगैर टैक्स लेने के लिए कानून बदले, क्या बकवास है, आप झूठ पर झूठ फैलाएं, मैं चुप रहूं, आखिर क्यों।

मीडिया की पीएम के साथ सांठगांठ

देश की सच्चाई है कि बड़े-बड़े मीडिया घराने बड़े उद्योपतियों की है, उनके साथ पीएम मोदी की सांठगांठ है। हमारे सबसे बड़े नेता महात्मा गांधी हैं। उनके आंदोलन में जवाहर लाल नेहरू अपनी पूरी संपत्ति देकर आंदोलन में हिस्सा लिया। वो पूरा आंदोलन हिंदू धर्म की सीख पर आधारित था। सत्य की राह पर चलने की सीख हिंदू धर्म देता है, हमारी पूरी पार्टी इसी पर आधारित है।

राम मंदिर में जो प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था, उसमे भाजपा से न्योता आया था। देश की आस्था का हम आदर करते हैं। जो धर्म है हर हिंदुस्तानी के दिल में है। देश की जहां आस्था है, उस जगह का हम आदर नहीं करें ये हो ही नहीं सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+