PM Modi with NDA MPs: पीएम मोदी की NDA के 48 सांसदों के साथ अहम बैठक, दिया जीत का मंत्र

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी एनेक्सी भवन में एनडीए के सांसदों के साथ अहम बैठकें कर रहे हैं। मंगलवार को पीएम ने 48 सांसदों के बीच चुनाव की रणनीति पर अहम चर्चा की।

पीएम मोदी ने बुधवार ( 02 जून) को एक बार फिर से एनडीए सांसदों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के सांसद शामिल हुए। एनडीए सांसदों की ये अहम बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी भवन में हुई। जिसमें पीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा। पीएम ने सांसदों से जनता के बीच सरकार के कामों और योजनाओं को बताने को कहा। पीएम ने कहा कि एनडीए सांसद अपने क्षेत्रों में सरकार की लाभकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराएं।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन और गठबंधन दोनों को मजबूत करने के साथ प्रचार की नीति पर गंभीरता से काम कर रही है। इसी क्रम में एनेक्सी भवन में पीएम मोदी एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा और अन्य दलों के सांसदों के साथ संवाद कर रहे हैं। इस अहम बैठक में आगामी आम चुनाव के दौरान ठोस रणनीति के तहत कदम उठाने पर चर्चा की जा रही है।

मंगलवार को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के 48 एनडीए सांसदों के साथ पीएम ने एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को लेकर क्षेत्र में प्रचार करने की बात कही।

PM Modi with NDA MPs

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 31 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के भाजपा व एनडीए सांसदों की बैठक की अध्यक्षता की थी। जिसमें उन्होंने सभी सांसदों से जनता के बीच जाने और सरकार की कार्यों का प्रचार प्रसार करने को कहा था। इस अहम बैठक में पीएम ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. को लेकर तीखा हमला बोल था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष ने सिर्फ चोला बदला है, चरित्र नहीं। चोला बदल लेने से चरित्र नहीं बदल जाता। पीएम ने कहा कि यूपीए के चरित्र में कई दाग हैं, इसीलिए उन्हें अपना नाम बदलने की जरूरत पड़ गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+