Global Maritime India Summit 2023: प्रधानमंत्री मोदी ने दिया 'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड...' का मंत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने अमृत काल विजन 2047 को भी पेश किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि मैं ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (जीएमआईएस) 2023 के तीसरे संस्करण में आप सभी का स्वागत करता हूं...आज एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है और इस बदलती विश्व व्यवस्था में दुनिया नई आकांक्षाओं के साथ भारत की ओर देख रही है।

पीएम के संबोधन के कुछ प्रमुख अंश...
- मैं ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट 2023 के तीसरे संस्करण में आपका स्वागत करता हूं। आज एक नई विश्व व्यवस्था आकार ले रही है और इस बदलती विश्व व्यवस्था में दुनिया नई आकांक्षाओं के साथ भारत की ओर देख रही है।
- इतिहास साक्षी है कि जब भी भारत की मैरीटाइम क्षमता मजबूत रही है देश और दुनिया को ही इससे काफी फायदा मिला है। भारत इसे रसोच के चलते बीते 9 सालों से सेक्टर को सश्कत करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा है।
- हाल ही में भारत ने पहल पर एक ऐसा कदम उठाया है जो 21वीं सदी मे दुनियाभर की मैरीटाइम इंडस्ट्री का कायाकल्प का सामर्थ्य रखता है।
- भारत अगले 25 वर्षों में विकसित होने पर काम कर रहा है। हम इस सेक्टर में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं।
- हमने मैरीटाइम इंफ्रास्टक्टर के पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications