कालाधन वालों को पीएम मोदी की चेतावनी, 30 दिसंबर के बाद भी खैर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालाधन वालों को दी खुली चेतावनी, बोले 31 दिसंबर के बाद ऐसा कुछ नहीं होगा सोचने वाले गलत हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में अपने दौरे के दौरान प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कालाधन के खिलाफ सरकार की लड़ाई में लोगों का सरकार को साथ देने का धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके पुरुषार्थ से देश का नाम रौशन हुआ है।

narendra modi

पीएम ने कहा कि कई बेटे जो वृद्धाश्रम में मां को जमा करके आए थे उन्होंने मां के खाते में 2.5 लाख रुपए जमा कर दिए। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों को सलाम करता हूं कि जिन्होंमे मेरे इस अभियान को पूरा सहयोग दिया है।

पैसे जमा करने की वजह?-मोदी, जमा पर्ची हो रही है वायरल

पीएम ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि हिंदुस्तान निरंतर आगे बढ़ने वाला है, जो सपने आप दुनिया में देखते हो वह हिंदुस्तान में होना संभव हो चुका है और यह होकर रहेगा।

30 दिसंबर के बाद भी जारी रहेगा अभियान

प्रधानममंत्री ने इस बात के भी साफ संदेश दे दिए कि यह अभियान यहीं नहीं थमने वाला है। उन्होंने कहा कि ये स्कीम पूरी होने के बाद दूसरा कुछ आपको ठिकाने लगाने के लिए नहीं आएगा इसकी गारंटी नहीं है।

पीएम मोदी की घोषणा से ठीक पहले भाजपा ने बैंक में जमा किए 3 करोड़ रु, मचा सियासी घमासान

प्रधानमंत्री ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि कुछ लोग सोचते होंगे कि 31 दिसंबर के बाद ऐसा कुछ नहीं आएगा तो वह गलत हैं। ऐसे में यह सोचना कि 31 दिसंबर के बाद ऐसा कुछ नहीं होगा तो वह गलत सोचते हैं।

मैंने कई मौके दिए

पीएम मोदी ने साफ शब्दों में कहा कि मैंने मौका दिया था, पिछले दो सालों में इस तरह -तरह के अलग प्रयास किए जिससे सवा लाख करोड़ रुपए वापस आया। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बड़े नोटों को प्रतिबंधित करने के फैसले पर पीएम ने कहा कि यह रातो रात नहीं किया है हमने, पहले स्कीम निकाली तो लोगों ने 67 हजार करोड़ रुपए लोगों ने जमा कराया, हमने लोगों को कई मौके दिए।

बेइमानों का हिसाब होकर रहेगा

ईमानदारों की रक्षा करने के लिए हम कुछ भी करने को तैयार हैं, लेकिन बेइमानों का हिसाब तो होकर ही रहेगा। कोई बचने वाला नहीं है, जो लोग मुझे जानते हैं वह समझदार हैं, वह बैंक में जाने से अच्छा गंगा में बहाना पसंद कर रहे हैं, वह सोचते हैं कि पैसे मिले ना मिले पुन्न तो मिल जाएगा।

आजादी के बाद तक का हिसाब लुंगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग गलत पैसा जमा करा रहे हैं उन्हें पकड़ने के लिए कुछ भी करुंगा, कितने लोगों को भी लाना पड़ेगा लाकर उन्हें इस काम में लगाउंगा। बिना हिसाब का अगर कुछ आया हाथ तो उसका देश आजाद हुआ तबसे आजतक का हिसाब चेक करने वाला हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+