कौन है ये छोटी बच्ची, जिसको गोद में लेकर काफी खुश दिखे PM मोदी
Recommended Video
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019 ) के तीसरे चरण के लिए आज देश भर की 117 सीटों पर मतदान हो रहा है,पीएम नरेंद्र मोदी ने भी आज गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह के लिए मतदान किया है, मतदान डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाहर आकर मतदान वाली उंगली दिखाई और पैदल ही लोगों से मिलने पहुंच गए, प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने पहुंचे जहां बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया था।

मोदी की गोद में है अमित शाह की पोती
वोट डालने से पहले वो अमित शाह के परिवार वालों से भी मिले और थोड़ी देर उन्होंने जय शाह यानी कि अमित शाह के बेटे, की बेटी को गोद में भी खिलाया, इन खूबसूरत पलों की तस्वीरें लोगों के कैमरे में कैद हो गईं और इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। मोदी इस दौरान एकदम बच्ची के साथ बच्चे बने हुए दिखाई दिए।
मेरा सौभाग्य है कि मुझे वोट डालने का मौका मिला: पीएम मोदी
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का मौका मिला, ये मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है कि मेरे गृह राज्य गुजरात में वोट दिया, जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद मिलता है वैसे ही वोट डालकर आनंद मिलता है, PM मोदी बोले कि पहली बार जो वोट दे रहे हैं ये सदी उनकी ही सदी है, इसलिए नए मतदाताओं को वह विशेष आग्रह करेंगे कि वे सभी 100 फीसदी मतदान करें।
अमित शाह पहली बार लड़ रहे हैं लोकसभा चुनाव
आपको बता दें कि आज तीसरे चरण में गुजरात ( 26) और केरल (20) की सभी सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं, इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 5, असम की 4, गोवा की 2, दादरा नागर हवेली की 1, दमन दीव की 1, जम्मू कश्मीर की 1 और त्रिपुरा की 1 लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications