प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी जाएंगे जन्मस्थान, जबरदस्त तैयारी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद पहली बार अपने जन्मस्थान वडनगर जा रहे हैं। अपने दो दिन के गुजरात दौर के दौरान पीएम मोदी अपने गृह जनपद वडनगर जाएंगे। इससे पहले वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। गुजरात दौर के शुरुआत पीएम द्वारकाधीश मंदिर से करेंगे, जिसके बाद वह अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए पहुंचेंगे।
इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र के दिग्गज नेता नारायण राणे NDA में होंगे शामिल, बनेंगे मंत्री?

करोड़ो की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 51 की द्वारका से ओखा के बीच ब्रिज की आधारशिला रखेंगे, इस ब्रिज की कुल लागत 962 करोड़ रुपए होगी। इसके साथ ही पीएम मोदी गुजरात में कुल 5825 करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग 51 को फोरलेन बनाना शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग 47 व 27 के 201.31 किलोमीटर तक की रोड को छह लेन बनाया जाना भी अहम है। पीएम मोदी द्वारका में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Recommended Video


द्वारका भी जाएंगे पीएम
द्वारका के बाद पीएम मोदी सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला जाएंगे जहां वह राजकोट के ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे सहित तमाम राष्ट्रीय राजमार्गों की को फोर लेन किए जाने की योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी यहां भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इन तमाम कार्यक्रमों के बाद पीएम गांधीनगर जाएंगे जहां वह आईआईटी गांधीनगर की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे, साथ ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत करेंगे।

अंत्योदय एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
गुजरात दौरे के अपने आखिरी पड़ाव यानि रविवार क पीएम मोदी वडनगर जाएंगे, यहां वह इंद्रधनुष मिशन की शुरुआत करेंगे और स्वास्थ्य कर्मियों को टैबलेट बाटेंगे, इसके बाद पीएम भरूच जाएंगे और नर्मदा नदी पर बने बैराज की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान पीएम अंत्योदय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे जोकि उधाना और जयनगर बिहार के बीच चलेगी। वडनगर में पीएम के स्वागत के लिए तैयारियां जोरो शोरो पर की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications