Demonetisation anniversary: पीएम ने लोगों से सर्वे के जरिए नोटबंदी पर मांगी राय, राहुल गांधी ने बताया त्रासदी

Recommended Video

    Demonetisation का एक साल, PM ने गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष ने कसा तंज । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर बुधवार को बीजेपी 'ऐंटी ब्लैक मनी' डे मना रही है। इस मौके पर आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो के जरिए लोगों को नोटबंदी के फायदे गिनाए हैं और देशवासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वीडियों में आंकड़ों के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि नोटबंदी अर्थव्यवस्था के लिए किस तरह फायदेमंद साबित हुई। पीएम मोदी ने लोगों से एक सर्वे के जरिए उनकी राय भी जाननी चाही है। उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी को त्रासदी बताते हुए ट्विव्ट किया है कि कांग्रेस नोटबंदी से बर्बाद हुए ईमानदार लोगों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी को लेकर एक के बाद एक चार ट्वीट किए हैं।

    Demonetisation anniversary: पीएम मोदी ने गिनाए नोटबंदी के फायदे, राहुल गांधी ने बताया त्रासदी

    पीएम मोदी ने अपने ट्विवट में लिखा है कि भ्रष्टाचार और कालेधन को जड़ से उखाड़ने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कई कदमों का दृढ़तापूर्वक समर्थन करने के लिए मैं भारत के लोगों के आगे सर झुकाता हूं, जबकि उनका ट्वीट वीडियो ये बता रहा है कि किस तरह से नोटबंदी ने कालेधन पर नकेल कसी और भारत में भ्रष्टाचारियों की पोल खुली।ट्वीट वीडियो में दावा किया गया है कि नोटबंदी के चलते देश में जमा कालाधन बैंकों में लौट आया है और आज सरकार के पास उनके मालिकों के नाम, पते और चेहरे मौजूद हैं। पीएम मोदी ने लोगों से एक सर्वे के जरिए उनकी राय भी जाननी चाही है।

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए ही जवाब दिया

    जबकि पीएम मोदी की बातों को गलल साबित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिए ही जवाब दिया। उन्होंने नोटंबदी को त्रासदी बताते हुए लिखा कि नोटबंदी एक त्रासदी है। हम उन लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं जिनकी जिंदगी और रोजीरोटी प्रधानमंत्री के इस विचारहीन कृत्य की वजह से बर्बाद हो गई।' राहुल ने एक फोटो भी ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधा है। नोटबंदी के दौरान लाइन में खड़े एक रोते हुए बुजुर्ग की तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+