क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Google Oneindia News

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। बता दें कि पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में इलाहाबाद में हुआ था। देश की स्वतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को वह भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और 27 मई 1964 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे।

Recommended Video

Children's Day पर India में जश्न का माहौल | वनइंडिया हिदी
pm

बता दें कि पंडित नेहरू को बच्चों से काफी प्रेम था, इसी वजह से बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। 14 नवंबर को पंडित नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप मे भी मनाया जाता है। 14 नवंबर को इसलिए हर वर्ष बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि बच्चों के लिए प्रेम और लगाव की क्या महत्ता है इसे समझा जा सके। पंडित नेहरू का मानना था कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं इससे कहीं ज्यादा मायने यह रखता है कि हम वास्तविक जीवन में क्या हैं।

पंडित नेहरू ने बच्चों के बार में कहा था कि आज के ये बच्चे कल के भारत का निर्माण करेंगे। हमारा देश भविष्य में कैसा होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपने बच्चों का लालन-पालन कैसे करते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री बच्चों की शिक्षा को खास महत्व देते थे। देश के जाने माने ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज यानि एम्स की स्थापना में भी पंडित नेहरू ने खास भूमिका निभाई थी। ना सिर्फ एम्स बल्कि इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की भी स्थापना का श्रेय पंडित नेहरू को जाता है।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवसइसे भी पढ़ें- आखिर क्यों 14 नवंबर को मनाया जाता है बाल दिवस

Comments
English summary
PM Modi tributes to former Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X