पहली बार देश की किसी मस्जिद में जाएंगे मोदी, जापानी PM शिंजो आबे होंगे साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार देश की किसी मस्जिद में जाएंगे, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ जाएंगे मस्जिद

नई

दिल्ली।
जापान
के
प्रधानमंत्री
शिंजो
आबे
आज
भारत
के
दौरे
पर
रहे
हैं,
इस
दौरे
पर
वह
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
से
मुलाकात
करेंगे।
शिंजो
आबे
गुजरात
के
अहमदाबाद
के
भी
जाएंगे,
वह
भारत
में
दो
दिन
के
दौरे
पर
आएंगे।
भारत
में
अपने
दो
दिन
के
दौरे
के
दौरान
शिंजो
आबे
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
के
साथ
मशहूर
सिद्दी
सैयद
मस्जिद
भी
जाएंगे।
यहां
गौर
करने
वाली
बात
यह
है
कि
प्रधानमंत्री
मोदी
पीएम
बनने
के
बाद
पहली
बार
भारत
में
किसी
मस्जिद
के
भीतर
जाएंगे।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

इसे

भी
पढ़ें-
Modi-Shinzo
Road
Show
Live:
8
किलोमीटर
का
रोड
शो
आज,
कल
बुलेट
ट्रेन
का
उद्घाटन

id='are-slot-2'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

पहली बार अबू धाबी के मस्जिद गए थे पीएम मोदी

पहली बार अबू धाबी के मस्जिद गए थे पीएम मोदी

नरेंद्र मोदी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने थे इसके बाद वह भारत में कभी किसी मस्जिद के भीतर नहीं गए थे, यहां तक कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान भी कभी देश की किसी मस्जिद में नहीं गए थे। हालांकि जब पीएम मोदी 2015 में यूएई गए थे तो इस दौरान उन्होंने अबू धाबी के मशहूर शेख जायद मस्जिद का दौरा किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने अबू धाबी के किंग साथ मस्जिद के भीतर गए थे।

नक्काशी के लिए मशहूर है मस्जिद

नक्काशी के लिए मशहूर है मस्जिद

अहमदाबाद स्थित इस मशहूर मस्जिद को सिद्दी सैयद की जाली के नाम से भी जाना जाता है। इस मस्जिद को गुजरात सल्तनत काल में 1573 में बनवाया गया था। इस मस्जिद में लगे पत्थर इसपर की गई नक्काशी के लिए काफी विख्यात हैं, यही नहीं इस मस्जिद में बने जाली पेड़ दुनियाभर में विख्यात है। यह मस्जिद पीले पत्थरों से बनाई गई है, जोकि मुख्य रूप से इंडो इस्लामिक वास्तुकला पर आधारित है, जहां दूर-दूर से लोग आते हैं। आपको बता दें कि यह मस्जिद ब्रिटिश काल में अंग्रेजों के ऑफिस के तौर पर भी इस्तेमाल की जाती थी।

पीएम मोदी बताएंगे मस्जिद की खासियत

पीएम मोदी बताएंगे मस्जिद की खासियत

बहरहाल यह पहली बार है जब खुद पीएम मोदी देश की मस्जिद में जा रहे हैं, पीएम मोदी ना सिर्फ इस मस्जिद में पहली बार जाएंगे बल्कि वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के गाइड भी बनेंगे, जानकारी के मुताबिक खुद पीएम मोदी शिंजो आबे को इस मस्जिद की खासियत के बारे में बताएंगे। इस मस्जिद की खासियत यह भी है कि यहां जब शाम को सूरज ढलता है तो सूरज की किरणें मस्जिद की जाली से निकलती हैं, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। पीएम मोदी आज शाम को 6.15 बजे मस्जिद पहुंचेंगे, जहां दोनों ही देशों के अहम नेता मौजूद होंगे। गौरतलब है कि गुरुवार को पीएम मोदी शिंजो आबे के साथ बुलेट ट्रेन की नींव रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+