पीएम मोदी आज बेंगलुरू HAL का करेंगे दौरा, देखेंगे तेजस के निर्माण की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक के बेंगलुरू में स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी यहां मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी उस यूनिट का भी दौरा करेंगे जहां पर तेजस जेट का निर्माण होता है। पीएम मोदी यहां तेजस के निर्माण की प्रक्रिया को देखेंगे
भारतीय वायुसेना ने हाल ही में 12 सुखोई-30एमकेआई फाइटर्स की खरीद के लिए एचएएल को टेंडर जारी किया था। रक्षा सूत्र के अनुसार इन 12 सुखोई को एचएएल में तैयार किया जाएगा। सुखोई का निर्माण रूस की कंपनी की मदद से तैयार होगा। बता दें कि बेंगलुरू में एचएएल कैंपस 615 एकड़ जमीन में फैला हुआ है।

डीआरडीओ के प्रमुख डॉक्टर समीर वी कामत ने कहा कि भारत में रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एलसीए मार्क 2 और स्वदेशी एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के पहले के दो दस्ते के इंजन का उत्पादन भारत में होगा। अमेरिकी जीई और एचएएल इसका उत्पादन करेगा। इसके लिए अमेरिका से सभी मंजूरी भी मिल गई है।
बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस वर्ष अप्रैल माह में कहा था कि भारत के रक्षा निर्यात को 15920 करोड़ रुपए तक पहुंचाने में सफलता मिली है। यह अबतक का उच्चतम स्तर है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
पीएम मोदी इसके बाद तेलंगाना जाएंगे। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को चुनाव होगा। प्रदेश में मौजूदा समय में केसीआर की पार्टी बीआरएस की सरकार है। केसीआर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश में बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। प्रदेश में चुनाव के बाद मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी।












Click it and Unblock the Notifications