जीत के बाद महाराष्ट्र-हरियाणा के सांसदों को मिलेगी मोदी की टी-पार्टी
नयी दिल्ली। पहले लोकसभा चुनाव और उसके बाद महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसदों की टी-पार्टी पर आमंत्रित किया है।मोदी ने दिवाली के बाद 26 अक्टूबर को भाजपा और उसके सहयोगी दलों यानी की एनडीए के सभी सांसदों को टी-पार्टी पर बुलाया है।

मोदी ने सभी सांसदों को चाय पर बुलाया है। इस टी-पार्टी में भाजपा से नाराज चल रही सहयोगी दल शिव सेना के सांसद भी शामिल हैं। मोदी इस बैठक के दौरान नेताओं और उसके सभी सांसदों के साथ चा की चुस्कियों से अनौपचारिक मुलाकात करेंगे। इस टी-पार्टी को भाजपा के जश्न के तौर पर देखा जा रहा है।
मोदी की इस टी-पार्टी पर शिव सेना के वरिष्ठ नेता अनंत गीते ने कहा कि चूंकि मैं राजद का हिस्सा हूं इसलिए मैं सभी सांसदों के साथ चाय पार्टी में शामिल रहूंगा। गौरतलब है कि केन्द्र की सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री के साथ सत्तारूढ़ राजग के सांसदों के साथ सामूहिक रूप से यह पहली मुलाकात होगी।












Click it and Unblock the Notifications