देश के 508 रेलवे स्टेशन का बदलेगा रूप, पीएम मोदी आज रखेंगे आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 508 रेलवे स्टेशन को नए कलेवर में तैयार करने की आधारशिला रखेंगे। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा 6 अगस्त रेलवे सेक्टर के लिए ऐतिहासिक दिन। सुबह 11 बजे 508 रेलवे स्टेशन को फिर से नए रूप में विकसित करने की आधारशिला रखी जाएगी। ऐतिहासिक अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत इस कार्य की शुरुआत की जा रही है।

इस कार्य में कुल 25,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे, यह कदम रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव लाने का काम करेगा। यह जीवन को और बेहतर करेगा, यात्रियों की सुविधा को और बढ़ाएगा। रेलवे स्टेशन स्थानीय संस्कृति, विरातसत और आर्किटेक्ट के हों इसका खास खयाल रखा गया है।
बता दें कि जिन 508 रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने की तैयारी है वह देश के अलग-अलग हिस्सों के रेलवे स्टेशन हैं। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 55-55 रेलवे स्टेशन, बिहार के 49, महाराष्ट्र के 44, पश्चिम बंगाल के 37, मध्य प्रदेश के 34, असम के 32, ओडिशा के 25, पंजाब के 22, गुजरात और तेलंगाना के 21-21, झारखंड के 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 181-8, हरियाणा के 15 व कर्नाटक के 13 रेलवे स्टेशनों का कायकल्प किया जाएगा।
इन रेलवे स्टेशन पर वेटिंग रूम, लाउंज, लिफ्ट, एक्सेलेटर, शॉपिंग मॉल, कैफेटेरिया, प्ले एरिया, बैगेज स्कैनर, सहित तमाम सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य दो वर्ष रखा गया है। रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग, बागबानी, बेच, वॉशबेसिन, सीसीटीवी, एलिवेटर, फुट ओवरब्रिज जैसी सुविधाएं भी होंगी।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Rail Ticket Cancellation Rules: 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो वापस नहीं मिलेगा पैसा? क्या है नया नियम? -
भारतीय रेलवे की रिफॉर्म एक्सप्रेस : माल ढुलाई में साल्ट और ऑटो और यात्री रिजर्वेशन नियमों के बदलाव -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications