PM मोदी आज World Food India 2023 का करेंगे उद्घाटन, जानिए क्यों है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली में स्थित प्रगति मैदान में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह 10 बजे भारत मंडपम में होगा। सेल्प हेल्प ग्रुप को मजबूत करने के इरादे से पीएम मोदी एक लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को प्रारंभिक पूंजी का वितरण करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि World Food India 2023 के दूसरे चरण में पीएम मोदी फूड स्ट्रीट का भी उद्घाटन करेंगे। इसमे क्षेत्रीय व्यंजनों को परोसा जाएगा, साथ ही रॉयल हेरिटेज व्यंजन भी देखने को मिलेंगे। इसमे 200 से अधिक शेफ हिस्सा लेंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन को अलग ही अंदाज में परोसा जाएगा।

pm

इस कार्यक्रम में भारत को फूड बास्केट ऑफ द वर्ल्ड के तौर पर दिखाना है और वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाना है। भारतीय फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को दिखाने के लिए कई तरह के पवेलियन को यहां बनाया गया है।

इस कार्यक्रम में कुल 49 सेशन होंगे, जोकि देश में अलग-अलग फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के रूपों को दिखाएंगे। कैसे यह इंडस्ट्री वित्तीय ताकत, गुणवत्ता का भरोसा, मशीन और टेक्नोलॉजी का बेहतर तरह से इस्तेमाल कर रही है, यह भी इस कार्यक्रम में देखने को मिलेगा।

इस कार्यक्रम में 80 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं, कई फूड प्रोसेसिंग यूनिट के सीईओ भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में रिवर्स बायर सेलर मीट की भी झलक देखे को मिलेगी। यहां 1200 से अधिक दुनियाभर के क्रेता इकट्ठा होंगे। नीदरलैंड इसमे सहयोगी देश के तौर पर हिस्सा लेगा। जबकि जापान कार्यक्रम में ध्यान देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+