चेन्नई हवाई अड्डे के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे PM Modi, जानिये इसकी खासियत के बारे में...
Chennai airport terminal qualities: आज पीएम मोदी जिस नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, उसकी कई खास बाते हैं। पीएम के आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Chennai airport terminal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेन्नई हवाई अड्डे पर नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पीएम के आगमन से पहले ही तमिलनाडु में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
क्या बोले पीएम?
प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि अत्याधुनिक इमारत कनेक्टिविटी को बढ़ाने के साथ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। नया टर्मिनल भवन चेन्नई हवाई अड्डे के आधुनिकीकरण के दूसरे चरण का हिस्सा है।
उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री
पीएम मोदी चेन्नई और कोयंबटूर के बीच वंदे भारत ट्रेन को पुरची थलाइवर डॉ एम जी आर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे पीएम अलस्ट्राम क्रिकेट ग्राउंड में एक सार्वजनिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। फिलहाल पीएम मोदी जिस नए इंटीग्रेटेड टर्मिनल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, उसकी कई खास बाते हैं।
जानें इसकी खासियत
ऑनागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, चेन्नई एयरपोर्ट 2.20 लाख वर्ग मीटर तक फैला हुआ है और हर साल लगभग 35 मिलियन यात्रियों को संभाल सकता है। इसके साथ ही सुविधाओं को तेज करने के लिए आगमन और प्रस्थान बिंदुओं में प्रत्येक में 54 आव्रजन काउंटर होंगे।
भारतीय संस्कृति से सराबोर
1260 करोड़ रुपये की लागत से बना ये टर्मिनल भवन स्थानीय तमिल संस्कृति को दिखाता है। इसमें कोल्लम, साड़ी और मंदिरों जैसी पारंपरिक संस्कृति नजर आती है। यहां के स्तंभों और खंभो की बनावट स्टेनलेस स्टील से की गई है। इस पर शैंपेन स्ट्रिप्स उकेरी गई है, जो एक शानदार अहसास देती है।
प्राकृतिक रोशनी का होता है प्रयोग
टर्मिनल की एक और खासियत ये है कि इमारत के अंदरूनी हिस्से को रोशन करने के लिए प्राकृतिक प्रकाश को उपयोग में लाया जाता है, जिससे ऊर्जा की खपत भी कम होती है। इसके साथ ही कैरी-ऑन बैगेज के लिए 11 स्वचालित ट्रे रिट्रीवल सिस्टम समेत 33 रिमोट बोर्डिंग गेट एक आसान सुरक्षा जांच प्रक्रिया को सुनिश्चित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications