प्रधानमंत्री मोदी कल ‘21वीं सदी में स्कूली शिक्षा' पर सभा को संबोधित करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कल सुबह 11 बजे राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 (एनईपी-2020) के तहत '21वीं सदी में स्कूली शिक्षा' कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। शिक्षा मंत्रालय 10 और 11 सितंबर को शिक्षा पर्व के एक भाग के रूप में इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 7 अगस्त 2020 को 'एनईपी- 2020 के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार पर सभा' में उद्घाटन भाषण दिया था।

PM Modi to address the Conclave on School Education in 21st Century under NEP 2020 tomorrow

एनईपी- 2020 इक्कीसवीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसे पिछली राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के 34 वर्षों के बाद घोषित किया गया है। एनईपी-2020 में स्कूली और उच्च शिक्षा दोनों स्तरों पर बड़े सुधारों के लिए निर्देश दिया गया है।नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य भारत को एक न्यायोचित और ज्ञान आधारित उद्योगी समाज बनाना है। इसमें भारत केंद्रित शिक्षा प्रणाली को लागू करने की सोच है जो देश को वैश्विक महाशक्ति में बदलने में सीधे योगदान करेगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सोमवार को एनईपी- 2020 के तहत उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार पर आयोजित एक सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया था। उन्होंने राज्यपालों के सम्मेलन को भी संबोधित किया था। बयान के मुताबिक एनईपी- 2020 इक्कीसवीं सदी की पहली शिक्षा नीति है, जिसे पिछली राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 के 34 वर्षों के बाद घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+