छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में पीएम मोदी की 14 अप्रैल को रैली, जानिए क्यों है खास

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से करेंगे। पीएम मोदी नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर संभाग में यहां रैली को संबोधित करेंगे। इस मौके पर पीएम तमाम भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें चुनाव जीतने का मंत्र देंगे। साथ ही संगठन स्तर पर और भी सक्रियता लाने के लिए पदाधिकारियों को संदेश देंगे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा अपना होमवर्क पूरा कर चुकी है।

दलितों का मुद्दा रहेगा अहम

दलितों का मुद्दा रहेगा अहम

छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की इस रैली के बाद से ही प्रदेश में चुनावी माहौल शुरू हो जाएगा। पीएम मोदी की रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी छत्तीसगढ़ के दौरे पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि बस्तर संभाग के जिला बीजापुर स्थित मिनी स्टेडियम में प्रधानमंत्री की जनसभा होगी, जिसकी तैयारियों जोरो पर चल रही है। जिस तरह से हाल ही में एससी-एसटी एक्ट को लेकर पूरे देश में दलित संगठनों ने आंदोलन किया था, उसके बाद पीएम मोदी के सामने बड़ी चुनौती यह होगी कि कैसे वह एक बार फिर से इस वर्ग को अपनी ओर मोड़ सके।

सरकार के कामकाज को गिनाएंगे

सरकार के कामकाज को गिनाएंगे

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस रैली के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश करेंगे कि उनकी सरकार ने दलितों, आदिवासियों के लिए क्या-क्या किया है और क्यों उनकी सरकार दलितों और आदिवासियों के पक्ष में है। प्रधानमंत्री मोदी इस रैली में सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी लोगों के बात रख सकते हैं। बस्तर संभाग मुख्य रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जोकि आज भी विकास की रफ्तार में काफी पीछे है, लिहाजा इस जगह पर पीएम मोदी की रैली काफी अहम है।

क्यों अहम है छत्तीसगढ़

क्यों अहम है छत्तीसगढ़

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 13 फीसदी दलित और 31 फीसदी आदिवासी समाज के लोग रहते हैं। साथ ही प्रदेश की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 38 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आरक्षित है। इस वर्ग में पहले कांग्रेस का काफी दबदबा था, लेकिन पिछले कुछ चुनावों में भाजपा ने यहां अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है। यहां मौजूदा समय में भाजपा की सरकार है।

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम

पीएम मोदी की आगामी रैली को देखते हुए गृह सचिव वीवीआर सुब्रमण्यम ने मिनी स्टेडियम का मंगलवार को दौरा किया और यहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी डीजीपी एएन उपाध्याय, डीजी नक्सल आपरेशन डीएम. अवस्थी, कमिश्नर दिलीप वासनिकर, बीजापुर के डीएम सौरभ कुमार व बिजापुर के पुलिस कमिश्नर मोहित गर्ग के हाथों में है।

इसे भी पढ़ें- लिंगायत को अल्पसंख्यक का दर्जा देकर हिन्दुओं को बंटने नहीं देंगे: शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+