टीकाकरण की रफ्तार को नहीं बढ़ा पाया 'टीका उत्सव', पीएम मोदी ने 11 अप्रैल को की थी घोषणा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच देश में टीकाकरण अभियान की रफ्तार धीमी चल रही है। यहां तक कि पीएम मोदी के द्वारा घोषित किया गया 'टीका उत्सव' भी टीकाकरण की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं डाल पाया। बता दें कि 1 अप्रैल से देश में 45 साल से उपर के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हुई थी और 11 अप्रैल को पीएम मोदी ने 4 दिन के 'टीका उत्सव' की घोषणा की थी, लेकिन टीका उत्सव के दौरान वैक्सीन लेने वाले लोगों की संख्या में उम्मीद के मुताबिक इजाफा देखने को नहीं मिला है। बल्कि स्थिति ऐसी है कि टीका उत्सव के मुकाबले आम दिनों में लोग ज्यादा टीका लगवा रहे थे।

corona vaccine

टीका उत्सव और सामान्य दिनों में नहीं दिखा कोई अंतर

आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि टीका उत्सव के दौरान औसतन प्रतिदिन 33.47 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई थी, जबकि 1 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच औसतन 31.38 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। इससे साफ है की टीका उत्सव और सामान्य दिनों में हो रहे वैक्सीनेशन में खासा अंतर देखने को नहीं मिला। आपको बता दें कि 17 अप्रैल तक देश में 12.26 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है, जो कि देश की आबादी का सिर्फ 9 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, 11 अप्रैल को 29.33 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। 12 अप्रैल को संख्या 40.04 लाख, 13 अप्रैल को 31.39 लाख और 14 अप्रैल को 33.13 लाख थी। 15 अप्रैल को ये आंकड़ा नीचे आ गया था, लेकिन अगले दिन फिर से 30 लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+