'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' कविता को लता मंगेशकर ने दी अपनी आवाज, पीएम ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाषण में बोली गई कविता की पंक्तियों 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' को अपनी आवाज दी है। भाजपा ने इस कविता को चुनावी अभियान का गीत भी बनाया है। वहीं, इस कविता को लता मंगेशकर द्वारा स्वर दिए जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है और लता मंगेशकर का आभार व्यक्त किया है।

pm modi thanked lata mangeshkar for song Saugandh mujhe is mitti ki

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, 'हृदय की गहराइयों से इस गीत के रूप में निकला आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणास्रोत है।' जवानों को समर्पित करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने कविता की इन पंक्तियों को अपनी अपनी आवाज देने के साथ ही इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

इस वीडियो के शुरुआत में वह कह रही हैं, 'कुछ दिनों पहले मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुन रही थी, जो वास्तव में हर भारतीय के मन की बात लगी।' लता मंगेशकर आगे कहती हैं, 'वो पंक्तियां मेरे मन को छू गईं, उसे मैंने आज रिकॉर्ड किया है जिन्हें मैं देश के जवानों और देश की जनता को समर्पित कर रही हूं, जय हिंद।'

पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान के चुरू में एक रैली के दौरान पीएम मोदी ने इस कविता की शुरुआती पंक्तियां दोहराई थी। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा था, 'साल 2014 के मेरे उन शब्दों को मां भारती के वीरों को नमन करते हुए आज मैं फिर दोहरा रहा हूं। सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+