पीएम मोदी की रैली में बेहोश हुआ कैमरामैन, बीच में रोका भाषण
सूरत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को गुजरात दौर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सूरत हवाई अड्डे पर टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किए। इस अवसर पर पीएम मोदी को अपना भाषण कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। क्योंकि पीएम के कार्यक्रम को कवर कर रहे एक कैमरामैन बेहोश हो गया। इसके बाद पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि कैमरामैन के लिए एक एम्बुलेंस की तत्काल व्यवस्ता करें। कैमरामैन का नाम किशन रोमालिया बताया जा रहा है। इसके बाद किशन को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचे के बाद कैमरामैन के रामोलिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि मेरे पास सुबह से पानी नहीं था क्योंकि पानी के बोतल को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं थी। इसलिए मैं बेहोश हो गया। कैमरामैन ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पीएम अपने भाषण के दौरान इस पर ध्यान दिया और उन्होंने मुझे गिरते हुए देखा और अधिकारियों से मेरी मदद करने के लिए कहा।
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष और महागठबंधन पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि कड़े और बड़े फैसले लेने के लिए पूर्ण बहुत की सरकार जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सवाल पूछते हैं कि न कि नोटबंदी से क्या फायदा हुआ? उन्हें ये सवाल उन युवाओं से भी पूछना चाहिए जिन्हें नोटबंदी के बाद कम हुई घरों की कीमतों का लाभ मिलना शुरू हुआ है। वरना नोटबंदी से पहले किस तरह रियल इस्टेट सेक्टर में कालाधन हावी था ये सब भली भांति जानते है।
पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने 'रेरा कानून' बनाकर अब ये भी सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की कमाई हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में फंसे नहीं। रेरा कानून के तहत 30-35 हजार बिल्डरों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है और तय नियम के मुताबिक लाखों घरों का निर्माण कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को अपना रोजगार शुरू करने के लिए बिना बैंक गारंटी 7 लाख करोड़ रुपया दिया। इनमें से 4 करोड़ 25 लाख से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने पहली बार कर्ज लिया है। यानि बीते साढ़े चार साल में देश को 4 करोड़ 25 लाख नए उद्यमी भी मिले हैं। इन व्यापक योजनाओं और बड़े फैसले के पीछे की सबसे बड़ी वजह है आपका 'एक-एक वोट' की ताकत से बनी पूर्ण बहुमत की सरकार।
यह भी पढ़ें- सूरत में पीएम मोदी बोले- कड़े और बड़े फैसले लेने के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बेहद जरूरी












Click it and Unblock the Notifications