पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से की बात, संविधान संशोधन के लिए दी बधाई
नई दिल्ली: रूस में बुधवार को संविधान में बड़ा संशोधन किया गया, जिस वजह से अब राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन साल 2036 तक देश के राष्ट्रपति रह सकेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की। साथ ही उन्हें द्वितीय विश्व युद्ध में जीत की 75वीं बर्षगांठ और संविधान संशोधन में वोट हासिल करने पर बधाई दी। इस दौरान दोनों ने भारत-रूस के वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन पर भी चर्चा की।
Recommended Video
वहीं
बातचीत
के
दौरान
पीएम
मोदी
और
पुतिन
द्विपक्षीय
संपर्क
और
परामर्श
की
गति
बनाए
रखने
के
लिए
सहमत
हुए,
ताकि
इस
साल
के
अंत
तक
भारत
में
वार्षिक
द्विपक्षीय
शिखर
सम्मेलन
का
आयोजन
किया
जा
सके।
PM
मोदी
ने
द्विपक्षीय
शिखर
सम्मेलन
में
राष्ट्रपति
पुतिन
के
स्वागत
के
लिए
अपनी
उत्सुकता
व्यक्त
की।
वहीं
रूसी
राष्ट्रपति
पुतिन
ने
फोन
कॉल
के
लिए
प्रधानमंत्री
नरेंद्र
मोदी
को
धन्यवाद
दिया।
साथ
ही
सभी
क्षेत्रों
में
दोनों
देशों
के
बीच
सामरिक
साझेदारी
को
और
मजबूत
करने
की
अपनी
प्रतिबद्धता
को
दोहराया।
पुतिन
को
मिली
बड़ी
कामयाबी
दरअसल
पुतिन
का
कार्यकाल
2024
में
खत्म
होने
वाला
था।
इस
बीच
रूस
की
जनता
ने
राष्ट्रपति
व्लादिमीर
पुतिन
(67)
को
2036
तक
पद
पर
बनाए
रखने
के
समर्थन
और
विरोध
में
वोट
दिए।
इस
वोटिंग
में
करीब
60%
वोटरों
ने
मतदान
किया।
अब
तक
आए
नतीजों
में
78
फीसदी
लोगों
ने
संविधान
संशोधन
का
समर्थन
किया
है।
ऐसे
में
पुतिन
मौजूदा
कार्यकाल
के
बाद
6-6
साल
के
लिए
फिर
दो
बार
राष्ट्रपति
होंगे।
वहीं
दूसरी
तरफ
विपक्ष
ने
सरकार
पर
मतदान
में
गड़बड़ी
करने
का
संगीन
आरोप
लगाया
है।