संसद नहीं आने पर पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों को लगाई फटकार

सांसद में नहीं आने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के सांसदों को लगाई फटकार, सांसदों को अपनी आदतें सुधारने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। संसद से अनुशासनहीनता की शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। कभी हमारे सांसद सदन के कार्यों में बाधा पैदा करके उसको चलने नहीं देते तो कुछ सांसद सदन में अपनी गैर मौजूदगी के लिए बदनाम हैं। पीएम मोदी ने सांसदों के इस गैर जिम्मेदाराना रवैये पर नाराजगी जाहिर की है। पीएम मोदी ने भाजपा के सांसदों के संसद से नदारद रहने पर फटकार लगाई है।

narendra modi

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को बीजेपी के सांसदों को सदन में उनकी बढ़ती अनुपस्थिति के चलते फटकार लगाई है। बीजेपी की संसदीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी सांसदों की सदन में गैर मौजूदगी पर असंतुष्टि जताई और सांसदों को अपनी आदतें सुधारने की हिदायत दी है। सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने खासतौर से बीजेपी से चुने गए राज्य सभा सांसदों पर अपनी गाज गिराई है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस को मनाए जाने के ऊपर भी चर्चा की। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बात के निर्देश दिया है कि स्वतंत्रता दिवस को 9 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में मनाया जाएगा।उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के बाद पूरे देश में 15 दिनों तक एक संकल्प यात्रा निकाली जाएगी जिसमें भारत और उसके नागरिकों की प्रगति की बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें- जानिए राष्ट्रपति भवन को, जहां अब रहेंगे रामनाथ कोविंद, जिनका बचपन फूस की झोपड़ी मे बीता...

प्रधानमंत्री ने मीटिंग में यह भी कहा कि 1947 से लेकर आज तक भारत नई बुलंदियों पर पहुंचा है लेकिन 2022 तक भारत एक बड़ी विश्व शक्ति बन कर उभरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+